फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Class 3 student dies after e-rickshaw overturns

Moradabad News: ई-रिक्शा पलटी, चला रहे 12 वर्षीय बालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Class 3 student dies after e-rickshaw overturns
कुंदरकी (मुरादाबाद)। गांव हरियाना निवासी सुरेश सैनी के 12 वर्षीय बेटे की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे संजीव अपने पिता की ई-रिक्शा में मोहल्ले के ही पांच बच्चों को बैठाकर हरियाना-कादलपुर संपर्क मार्ग पर चला रहा था। इस बीच ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। संजीव कक्षा तीन में पढ़ता था और तीन बहनों को इकलौता भाई था।
विज्ञापन

कुंदरकी क्षेत्र के गांव निवासी सुरेश सैनी ई-रिक्शा चलाते है। रविवार सुबह करीब 11 बजे उनका 12 वर्षीय बेटा संजीव मोहल्ले के ही पांच बच्चों को ई-रिक्शा में बैठाकर चला रहा था। जब वह हरियाना-कादलपुर संपर्क मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचा तो ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छात्र संजीव के सिर में गंभीर चोट आई और उसके नाक से खून बहने लगा। परिजन संजीव को घायल हालत में कुंदरकी में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं गमीमत रही कि ई-रिक्शा में सवार अन्य बच्चों को ज्यादा चोटें नहीं लगीं। छात्र का शव जब उसके घर पर पहुंचा तो परिजनों गम से बेहाल हो गए है। रविवार शाम में छात्र के शव को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था संजीव
हादसे में जान गंवाने वाला संजीव तीन बहनों का इकलौता भाई था। संजीव का शव को देखकर पिता सुरेश सैनी, मां कमला देवी, बहनें कमलेश, कुंती और कृष्णा रोते बिलखते रहे। गमजदा परिजनों को सगे संबंधी और रिश्तेदार ढाढ़स बंधाते रहे। वहीं सहपाठी बच्चे भी गमजदा नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन





चार साल बाद माता-पिता ने खोया दूसरा बेटा

संजीव के बड़े भाई मुकेश की भी हादसे में ही मौत हो गई थी। करीब चार साल पहले संजीव का बड़ा भाई तापते समय अचानक दौरा पड़ने से आग से झुलस गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब दूसरा बेटा भी इस दुनिया में नहीं रहा। दोनों बेटों की मौत होने पर पिता सुरेश सैनी और माता कमला देवी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article