{"_id":"6abc28ed916eba467a0e4039","slug":"clash-between-two-groups-in-the-market-following-a-protest-against-molestation-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1005136-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाजार में छेड़खानी के विरोध पर दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाजार में छेड़खानी के विरोध पर दो गुटों में मारपीट
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मंगलवार शाम बाजार में कॉस्मेटिक खरीद रहीं महिलाओं से दुकान के पास खड़े युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं के परिचित युवक ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए।
पुलिस ने बताया कि घटना नैनीताल बैंक के पास स्थित दुकान के बाहर की है। छेड़खानी को लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई। इसमें महिला के पक्ष का युवक घायल हो गया। घायल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस बीच दूसरा पक्ष भी कोतवाली में आ गया। उसने भी अपने साथ मारपीट की शिकायत की। कोतवाल का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण आगे किसी कार्रवाई की नौबत नहीं आई।
-- -- -- -
बाइक पर प्रेशर हॉर्न बजाया, पुलिस के चंगुल में आया
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने मंगलवार शाम नगर में पैदल मार्च किया। इसी बीच एक युवक प्रेशर हॉर्न बजाकर बाइक दौड़ाता हुए उधर से निकला। बाइक से पटाखे जैसी आवाज पर पुलिस ने फौरन युवक को पकड़ लिया। पुलिस मार्च के दौरान सीओ और कोतवाल भी साथ थे। युवक को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
महिला को पीटने में पति, सास-ससुर पर रिपोर्ट
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र की महिला के साथ उत्तराखंड स्थित ससुराल में मारपीट की घटना पर पुलिस ने पति, सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के पिता का कहना है कि बेटी की शादी काशीपुर (उत्तराखंड) के गांव शेरपुर पट्टी के शख्स के साथ हुई है। 25 सितंबर को बेटी के साथ पति और ससुराल के अन्य लोगों ने मारपीट की। इस जानकारी पर वह बेटी की ससुराल गए और उसे अपने घर ले आए। कोतवाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर महिला के पति, सास-ससुर आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद