फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Claims 8000, Waqf properties only 2800

Moradabad News: दावा 8000, वक्फ संपत्तियां सिर्फ 2800

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Claims 8000, Waqf properties only 2800
मुरादाबाद। शासन के निर्देश पर मुरादाबाद जिले में भी वक्फ की संपत्तियों का सत्यापन किया गया। प्रशासन के रिकॉर्ड में वक्फ की लगभग 2800 संपत्तियां दर्ज हैं, जिनकी पुष्टि सत्यापन से हुई है। वहीं वक्फ बोर्ड के वामसी पोर्टल के मुताबिक दावा 8000 से ज्यादा संपत्तियों पर है। प्रशासन के सत्यापन में दावे की कुल 35 फीसदी संपत्तियां ही वक्फ की निकलीं।
विज्ञापन

दो माह पहले इसकी रिपोर्ट संयुक्त समिति को भेजी जा चुकी है। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रदेश में वक्फ बोर्ड की सबसे अधिक संपत्तियां मुरादाबाद में हैं, जबकि प्रशासनिक स्तर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुरादाबाद में संपत्तियां सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड में बंटी हुई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक यह संपत्तियां हैं। इनमें कृषि भूमि, आवास, दुकान, स्कूल और मदरसे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा कई जगह कब्रिस्तान व मस्जिद भी वक्फ की जमीन पर हैं। वक्फ बोर्ड का दावा है कि इन संपत्तियों से होने वाले लाभ को दीनी शिक्षा और जन कल्याण में खर्च किया जाता है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई या आगे की जांच नहीं की जा रही है। शासन को सिर्फ रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक वक्फ के दावे वाली 8000 संपत्तियों में कुछ ऐसी भी हैं, जो एक परिसर में हैं, लेकिन उन्हें अलग-अलग दर्शाया गया है। नए वक्फ विधेयक के बाद इन संपत्तियों पर असर देखनेे को मिल सकता है। इसको लेकर जिला स्तर पर अधिकारियों को फिलहाल कोई निर्देश नहीं मिले हैं। कुछ संपत्तियों पर विवाद चल रहा है, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed