फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Made a fake policy and took a claim of Rs. 2.25 crore from the insurance company

Moradabad: फर्जी पॉलिसी करा बीमा कंपनी से ले लिया पौने दो करोड का क्लेम, 194 लोगों से जुटाया था पैसा

Wed, 27 Dec 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 27 Dec 2023 01:39 AM IST
सार

जांच में घोटाला सामने आया तो कंपनी के शाखा अधिकारी ने मझोला थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  दिल्ली निवासी ने आरोप लगाया कि चार एजेंटों ने मिलकर कंपनी को नुकसान पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Made a fake policy and took a claim of Rs. 2.25 crore from the insurance company
मुरादाबाद में ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में स्वास्थ्य बीमा कंपनी के कर्मचारी और एजेंटों ने धोखाधड़ी कर पौने दो करोड़ रुपये का क्लेम ले लिया। आरोपियों ने कंपनी में 194 लोगों की फर्जी पॉलिसी कराई और पहली किश्त भी जमा कर दी। इसके बाद उन्हें बीमार दिखाकर क्लेम ले लिया।

विज्ञापन


जांच में घोटाला सामने आया तो कंपनी के शाखा अधिकारी ने मझोला थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित बंसल कॉम्प्लेक्स में निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का कार्यालय है। इस कार्यालय में दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी सुमित तिवारी शाखा अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मझोला थाने में मानसरोवर कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह, रामपुर जनपद के हाजी नगर करोवा निवासी रायसुल हुसैन, शबाना कंपनी में कर्मचारी हैं। तीनों ने मझोला के बुद्धि विहार निवासी करणवीर सिंह को एजेंट बनाया था। सुमित तिवारी ने बताया कि चारों ने कंपनी से अलग अपना कार्यालय खोल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों ने कंपनी के नाम पर 32 एजेंट बनाए थे। इसके बाद उनके माध्यम से 194 लोगों का बीमा कराया। इसके बाद सभी 194 लोगों की पहली किश्त भी जमा की। इसके बाद बीमाधारकों को बीमार बताकर उनकी रकम निकाली। इसके अलावा कंपनी सैलरी, कमीशन और अन्य सेवाओं का भी लाभ लिया।

चारों आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करके बीमा कंपनी को एक करोड़ 73 लाख 52 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी भूपेंद्र सिंह, रायसुल हुसैन, शबाना और करणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच में पकड़ा गया बड़ा फर्जीवाड़ा

दिल्ली के लाजपत नगर स्थित बीमा कंपनी के मुख्यालय से जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। मुरादाबाद कार्यालय में 194 लोगों ने क्लेम के लिए दावा किया था। टीम ने दिल्ली से यहां आकर जांच की। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के नाम से बीमा पॉलिसी कराई गई थी।

उनमें अधिकतर नाम और पते फर्जी निकले। कुछ लोग ऐसे भी मिले, जिन्होंने पॉलिसी कराई थी, लेकिन उन्होंने बीमारी बताकर क्लेम के लिए दावा ही नहीं किया था। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी। इसके बाद ही कंपनी की ओर से कार्रवाई के लिए शाखा अधिकारी को निर्देशित किया गया था।

तकों का बीमा कराकर हड़प लिया था करोड़ों का क्लेम

सात साल पहले भी मुरादाबाद में बीमा कंपनियों के कर्मचारी और एजेंटों ने फर्जीवाड़ा करके कंपनी को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया था। आरोपियों ने मृतकों के नाम से पहले बीमा पॉलिसी कराई। पहली और दूसरी किश्तें भी जमा की थी। इसके बाद किसी की मृत्यु एक्सीडेंट तो किसी की बीमार से दिखाई। मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर क्लेम निकाल लिया था। इस मामले में 12 लोग जेल भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed