{"_id":"6a3ee64ad72e07cd390befee","slug":"city-reeling-from-erratic-power-supply-hours-long-outages-intensify-the-heat-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-934617-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिजली की आंख-मिचौली से बेहाल शहर, घंटों कटौती ने बढ़ाई गर्मी की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिजली की आंख-मिचौली से बेहाल शहर, घंटों कटौती ने बढ़ाई गर्मी की मार
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई। बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार दोपहर तक शहर के कई इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग और लंबी बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। बुद्धि विहार, रामगंगा विहार, हरथला, दीवान का बाजार, दौलत बाग, करूला और जिगर कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस भरी रात में बिजली गायब होने से लोगों की नींद उड़ गई, जबकि दिन में भीषण गर्मी ने परेशानी और बढ़ा दी।
बिजली गुल होते ही पंखे, कूलर और एसी बंद हो गए। कई घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी, जिससे सुबह पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया। इनवर्टर लंबे कट के कारण जवाब दे गए और छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। घरों से लेकर दुकानों और छोटे कारोबार तक बिजली संकट का असर दिखाई दिया।
परेशान उपभोक्ताओं ने लगातार संबंधित बिजलीघरों और शिकायत केंद्रों पर फोन किए। अधिकांश जगहों से उन्हें यही जवाब मिला कि बढ़े हुए लोड के कारण लाइनें बार-बार ट्रिप हो रही हैं और फॉल्ट दूर करने का काम चल रहा है। बिजली आने के कुछ देर बाद फिर आपूर्ति बाधित होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच ओवरलोडिंग के कारण बिजली व्यवस्था पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। एसई प्रशांत कुमार ने कहा कि कुछ इलाकों में फाल्ट होने से सप्लाई गुल रही। बढ़ते लोड को देखकर उपभोक्ताओं से बिजली की खपत नियंत्रित करने की अपील की गई है।