फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City MLA opened front against XEN Vidyut

नगर विधायक ने एक्सईएन विद्युत के खिलाफ खोला मोर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
City MLA opened front against XEN Vidyut
मुरादाबाद। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता जीपी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि अधिशासी अभियंता न तो जनता की सुनते हैं और न ही जनप्रतिनिधि की। साथ ही क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। विधायक का कहना है कि नगर की जनता द्वारा उनसे शिकायत की गई है कि काम कराने के बदले अधिशासी अभियंता रुपये मांगते हैं।
विज्ञापन

जीपी सिंह विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता हैं। इसमें मुख्य रूप से कटघर, लाजपत नगर, सीतापुरी, पीतलनगरी, असालतपुरा, गलशहीद, रामपुर रोड आदि क्षेत्र आदि हैं। यहां के लोगों द्वारा विधायक से कई बार अधिशासी अभियंता की शिकायत की जा चुकी है। विधायक का आरोप है कि एक्सईएन जीपी सिंह जनप्रतिनिधियों की बात भी अनसुनी करते हैं। इसी को लेकर उन्होंने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र भेजकर एक्सईएन की शिकायत की है।
विज्ञापन

साथ ही यह अपील भी की है कि उनका तबादला किसी दूसरे स्थान पर कर दिया जाए। वहीं एक्सईएन जीपी सिंह का कहना है कि विधायक के पत्र लिखने के पीछे के कारण की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह अपने पास आने वाले हर जनप्रतिनिधि का सम्मान करते हैं और जनता के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed