{"_id":"5887c2db4f1c1b5222cf3e20","slug":"city-jaam-in-hasi-yusuf-nomination-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी यूसुफ के रेले से शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी यूसुफ के रेले से शहर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 25 Jan 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
नामांकन जुलूस निकालते यूसुफ अंसारी, जिसकी वजह से जाम लग गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशियों के जुलूस ने शहर को जाम में झोंक दिया। मंगलवार को सपा के तीन और बसपा के एक प्रत्याशी समेत कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। इनके साथ समर्थकों की भीड़ थी। कार, बाइक के साथ ही समर्थक ट्रैक्टर - ट्राली से भी शहर पहुंचे थे। वाहनों की लंबी कतारों ने शहर को जाम कर दिया। पूरा दिन पब्लिक को जाम से जूझना पड़ा।
ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने तमाम दावे किए थे। लंबा - चौड़ा प्लान भी तैयार किया गया था। लेकिन सोमवार के बाद मंगलवार को भी पूरा शहर जाम से जूझने को मजबूर रहा। प्रत्याशी नामांकन कराने निकले तो शहर की सड़कें एक - एक करके जाम होती चली गईं।
पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए रूट डायवर्ट भी किया लेकिन घंटों तक जाम में फंसी पब्लिक को कोई राहत नहीं मिली। गनीमत रही कि मंगलवार होने के कारण बाजार बंद था और स्कूलों में भी अवकाश था। दिल्ली रोड, कांठ रोड और रामपुर रोड पर इस कदर जाम था कि वाहन तो छोड़िए, पैदल निकल पाना भी मुश्किल था।
विज्ञापन
लोकोशेड पुल के जाम को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली रोड से आने वाले वाहनों को साईं अस्पताल से कांशीराम नगर की ओर मोड़ दिया। लाकड़ी फाजलपुर तिराहे से वाहनों को टीपी नगर की ओर डायवर्ट किया गया। जबकि रामपुर की ओर से आने वाले वाहन हनुमान मूर्ति तिराहे पर रोक दिए।
उधर, कोतवाली क्षेत्र में जुलूस रोकने पर शहर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी के समर्थकों की पुलिस से नोंकझोंक हो गई। पुलिस ने इस मामले में शहर विधायक और उनके 50-60 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल पुलिस ने टाउन हाल पर विधायक के जुलूस को रोकन की कोशिश की थी, जिस पर समर्थकों और पुलिस के बीच में गरमागरमी हो गई थी। हालांकि खुद विधायक ने समर्थकों और पुलिस को समझाकर स्थिति संभाली। हालांकि इससे पहले शहर कोतवाल का मोबाइल भी धक्का मुक्की में सड़क पर गिर गया।
वहीं, देहात विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी हाजी असलम अंसारी के एक समर्थक ने पुलिस क्लब के पास झंडा लहरा दिया था। जबकि दूसरे समर्थक ने आईएमए हाल के पास झंडा लहराया था। सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।
इसके अलावा पुलिस ने रामगंगा विहार से बीजेपी नेता आशीष मदान के पिता किशन मदान को पकड़ लिया। वह रामगंगा विहार में अस्पताल गए थे। उनकी स्कूटी पर बीजेपी का स्टीकर लगा था। हरथला में एक बाइक पर भी बीजेपी का झंडा लगा था। पुलिस ने यहां स्वयंवर होटल के कर्मचारी राजीव कुमार निवासी हनुमान नगर को पकड़ लिया।
पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। रामगंगा विहार में ही अख्तर निवासी मऊ थाना सिविल लाइंस को भी पुलिस ने पकड़ लिया, उसकी बाइक पर सपा का झंडा लगा था। इसके अलावा कांठ विधानसभा सपा के प्रत्याशी अनीसुरर्हमान सैफी के नामांकन जुलूस में भी नारेबाजी की गई। पुलिस इस मामले में वीडियो फुटेज की तलाश कर रही है।