फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   city imam said such a thing case was filed against Sadaqat Hussain in Moradabad

Moradabad: प्रशासन ने बुलाई अमन कमेटी की बैठक, शहर इमाम ने कह दी ऐसी बात, सदाकत हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Mar 2023 07:07 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Mar 2023 07:07 PM IST
सार

नगर की शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के मकसद से शुक्रवार सुबह बिलारी सर्किल की पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोनी अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस के साथ नगर के मुख्य सड़क मार्गों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
city imam said such a thing case was filed against Sadaqat Hussain in Moradabad
प्रशासन ने बुलाई अमन कमेटी की बैठक - फोटो : प्रशासन ने बुलाई अमन कमेटी की बैठक

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी में स्थानीय कोतवाली में बृहस्पतिवार दोपहर हुई अमन कमेटी की बैठक के दौरान शहर इमाम पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया गया है। कस्बा चौकी प्रभारी ने शहर इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली बिलारी की कस्बा चौकी बिलारी के दरोगा अमित कुमार की ओर से बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि दो मार्च को दोपहर बाद तीन बजे होली और शब-ए- बारात पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अमन कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान संभ्रांत लोगों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताने का मौका दिया गया।

विज्ञापन

 


दरोगा के अनुसार इस दौरान शहर इमाम मौलाना सदाकत हुसैन ने अपने भाषण में कह दिया कि होली के मौके पर रंग डाला गया तो हंगामा और फसाद हो जाएगा। शहर इमाम का ऐसा बयान नगर के सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला और लोगों के बीच वैमनस्यता का भाव पैदा करने वाला है। पुलिस ने शहर इमाम के खिलाफ धारा 153 ए आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


उधर नगर की शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के मकसद से शुक्रवार सुबह बिलारी सर्किल की पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोनी अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस के साथ नगर के मुख्य सड़क मार्गों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


मिल जुलकर त्योहार मनाने की अपील की थी: शहर इमाम

बिलारी के शहर इमाम मौलाना सदाकत हुसैन का कहना है कि कोतवाली में हुई अमन कमेटी की बैठक में उन्होंने जो कहा उसका मकसद किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। शहर इमाम ने अपनी ओर से बयान का वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्होंने बैठक में दोनों वर्गों से मिल जुलकर सौहार्द के माहौल में त्योहार मनाने की बात कही थी। उनका मकसद केवल दोनों वर्गों को समझाने का था। वह हमेशा बिलारी में आपसी भाईचारे और सौहार्द की मजबूती के हिमायती रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed