फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Citizens inconvenienced as power cuts coincide with water supply timings; unable to get water.

Moradabad News: जलापूर्ति के समय बिजली बंद होने से नागरिक परेशान, नहीं मिलता पानी

Sat, 11 Jul 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Citizens inconvenienced as power cuts coincide with water supply timings; unable to get water.
ठाकुरद्वारा। नगर में पानी की आपूर्ति के समय विद्युत आपूर्ति बंद होने से नागरिकों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी आने के समय विद्युत आपूर्ति बंद करने को लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे रोस्टर के अनुसार नई पाइप लाइन में नगर पालिका ने पानी की आपूर्ति शुरू की तभी एक मिनट बाद विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इससे नगर की सड़कों पर पानी बेकार बर्बाद होता रहा। इस बारे में मालूम करने पर बिजली घर के जेई महेश चंद ने बताया कि एसडीएम ऑफिस की लाइन खराब हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई है। उनका कहना है कि पानी के समय कोई इमरजेंसी होने पर ही विद्युत आपूर्ति को बंद किया जाता है। जबकि यह कार्य 3:00 बजे एक घंटे आपूर्ति बंद होने के समय पर भी हो सकता था। विद्युत विभाग की इस व्यवस्था से नागरिक परेशान हैं। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता का कहना है कि विद्युत विभाग को पानी का समय का ध्यान रखना चाहिए और उसे समय विद्युत आपूर्ति बंद नहीं होनी चाहिए। नगर पालिका के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी का कहना है कि यह समस्या रोज की है नगर पालिका परिषद तीन बार पानी की आपूर्ति करती है उस समय विद्युत आपूर्ति जरूर बंद की जाती है। जबकि पानी की आपूर्ति के समय के बारे में स्थानीय विद्युत अधिकारियों को अवगत कराया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को विद्युत आपूर्ति को पानी के समय में विद्युत आपूर्ति बंद न करने के लिए पत्र लिखने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि बिना शट्डाउन के आपूर्ति बंद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed