फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   circle rate increase in moradabad

लुढ़के रीयल एस्टेट पर बढ़े सर्किल रेट की मार

Mon, 01 Aug 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
circle rate increase in moradabad
रियल एस्टेट
रीयल एस्टेट का कारोबार जहां काफी धीमा चल रहा है वहीं रविवार को जनपद के सर्किल रेट में 28 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके चलते सोमवार से जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। रविवार को दिनभर रजिस्ट्री ऑफिस खुला रहा और बड़ी संख्या में रजिस्ट्री की गईं।
विज्ञापन


प्रशासन का अनुमान है कि बढ़े सर्किल रेट के बाद जमीनों की रजिस्ट्री से मिलने वाले राजस्व में भारी बढ़ोतरी होगी। सर्किल रेट बढ़ाए जाने को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे। 30 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाए जाने की चर्चाएं थीं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने रविवार की रात करीब साढे़ बारह बजे नए सर्किल रेट की घोषणा कर दी। जिलाधिकारी ने बताया कि 28 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। बढ़े रेटों के अनुसार मधुबनी से विवेकानंद हास्पिटल तक 26 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 79380 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर, पीली कोठी से मधुबनी तक 18 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 74340 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर हाो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साईं मंदिर रोड 15 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 52900 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर, विवेकानंद से अगवानपुर क्रासिंग तक 28 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 40960 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर, गौर ग्रेसियस 17 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 28080 रुपये प्रति क्वायर मीटर, वेब ग्रीन 28 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 32000 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर हैं। कृषि दरों में 12 प्रतिशत की सामान्य बढ़ोतरी की गई है। उधर, रविवार को अवकाश होने के बाद भी रजिस्ट्री ऑफिस दिनभर खुला। रजिस्ट्री के लिए लोग पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed