फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chip found on bjp leader petrol pump

भाजपा नेता के पंप पर चिप लगाकर पेट्रोल चोरी पकड़ी

Thu, 04 May 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 04 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
chip found on bjp leader petrol pump
पेट्रोल पंप - फोटो : Axis
पूर्व ब्लाक प्रमुख व बीजेपी नेता पूरन सिंह के पेट्रोल पंप पर हाईटेक तेल चोरी पकड़ी गई है। यहां इलेक्ट्रॉनिक चिप से पेट्रोल चोरी किया जा रहा था, जबकि एक नोजेल से घटतौली पाई गई है। डीएम द्वारा गठित की गई टीम ने बुधवार को पेट्रोल पंप पर छापा मारा तो इस हाईटेक चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


जबकि एक और पेट्रोल पंप पर घटतौली पाए जाने पर चालान किया गया है। शासन के आदेश पर डीएम राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार की रात पेट्रोल पंपों पर छापेमारी करने के लिए दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार, एसीएम संत कुमार, हाईवे सीओ आरके पांडे और इंडियन ऑयल व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बुधवार दोपहर मूंढापांडे में लक्ष्मीपुर कट्टई के पास स्थित बीजेपी नेता पूरन सिंह के एनएच-24 नाम से संचालित पेट्रोल पंप पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पेट्रोल पंप का लाइसेंस सतपाल सिंह यादव के नाम है, लेकिन इसका संचालन बीजेपी नेता पूरन सिंह कर रहे हैं। टीम को देखकर पंप कर्मचारियों में हड़कं प मच गया। टीम ने जांच पड़ताल शुरू की तो एक मशीन में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी पाई गई, जिससे लंबे समय से पेट्रोल चोरी किया जा रहा था।

दूसरी मशीन में भी  इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाए जाने की पुष्टि हुई है। मशीन के तार कटे पाए गए हैं, जिससे माना जा रहा है कि तारों को चिप के लिए ही काटा गया था। तीसरी मशीन में घटतौली पाई गई है। पांच लीटर पेट्रोल में 60 एमएल पेट्रोल कम पाया गया है।

इस नोजेल का चालान कर दिया गया है। टीम ने दोनों मशीनें सील कर दी हैं, जबकि घटतौली पर तीसरे नोजेल का चालान किया गया है। तीन घंटे की कार्रवाई के बाद टीम ने इलेक्ट्रॉनिक चिप को अपने कब्जे में ले लिया है।

इसके बाद टीम ने हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के एचपी सर्विस नाम से चल रहे पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यहां एक मशीन में तीस एमएल और दूसरी मशीन में 40 एमएल पेट्रोल कम पाया गया है। इन दोनों मशीनों का चालान कर दिया गया है। इसके बाद बाट माप टीम ने यहां अपनी सील लगाई।


एनएच-24 पेट्रोल पंप पर एक मशीन में चिप पाई गई है, जबकि दूसरी मशीन में चिप लगाए जाने की पुष्टि हुई है। एचपी सर्विस पेट्रोल पंप पर घटतौली पाई है। - संजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed