फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chinese thread cut the thread of life of an innocent child, giving lifelong pain to many.

Moradabad News: चीनी मांझे से कटी मासूम के जीवन की डोर, कई को दिया जिंदगी भर का दर्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chinese thread cut the thread of life of an innocent child, giving lifelong pain to many.
मुरादाबाद। चीनी मांझे ने मुरादाबाद के लोगों को भी खूब जख्म दिए हैं। इस मांझे से पांच साल के एक मासूम बच्चे
विज्ञापन

के जीवन की डोर कट चुकी है जबकि बैंक पीओ, अधिवक्ता की बेटी, निर्यातक, पुलिस कर्मी, डॉक्टर, छात्र समेत तमाम लोगों को जिंदगी भर का दर्द मिल चुका है। शहर की तंग गलियां और यहां पॉश कॉलानियां अक्सर पतंगें उड़ती नजर आती रही हैं। चीनी मांझे की वजह से बिजली लाइनों में फाल्ट होते रहे हैं।

संभल के सरथल बैंटला गांव निवासी आरिफ एक सितंबर 2015 की दोपहर करीब तीन बजे अपनी पत्नी शमशुल, बेटी मनतशा और पांच साल के बेटे आमिर हमजा के साथ रामपुर के टांडा के लामीखेड़ा गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। आमिर हमजा बाइक पर आगे टंकी पर बैठा था। कटघर क्षेत्र में पंडित नगला बाईपास पर मासूम आमिर की गर्दन में मांझा उलझ गया था। जिससे उसकी गर्दन कट गई थी और उसकी मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने कुछ जगह छापा मारा लेकिन समय के बाद सभी भूल गए। इसके बाद चीनी मांझे से कई लोगों की गर्दन कटी। चार अप्रैल 2025 में मझोला के खुशहालपुर में रहने वाली बैंक पीओ ड्यूटी से वापस लौट रही थीं। उनकी स्कूटी अभी लोको शेड पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान उनकी गर्दन में चीनी मांझा आकर फंस गया था। उन्होंने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उनकी गर्दन में गहरा घाव हो गया था। जिस कारण वह स्कूटी समेत पुल पर ही गिर गई और दूसरे वाहनों की चपेट में आने से बाल बाल बचीं थी। कई दिन तक पीओ का अस्पताल में इलाज चला था। इनके अलावा दो अप्रैल 2025 मझोला क्षेत्र के करूला जयंतीपुर निवासी जावेद (20) की भी गर्दन में चीनी मांझा आकर फंस गया था। जिससे उसकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा था। कटघर क्षेत्र में सिपाही की गर्दन भी चीनी मांझे से जख्मी हो गई थी। करीब एक साल पहले लोकोशेड पुल पर एक युवक की गर्दन चीनी मांझे से कट गई थी। उसकी गर्दन में 15 टांके लगे थे। इसके अलावा भी चीनी मांझे लोगों को बीच बीच में दर्द रहे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed