{"_id":"68152ff560b0a812e0057d4c","slug":"children-were-made-to-sweep-the-floor-in-school-and-the-cook-was-abused-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-635637-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, रसाेइये को दी गाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, रसाेइये को दी गाली
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुलीपुर उर्फ नंगला की प्रधानाध्यापिका शकुंतला व शिक्षिका संगीता रानी को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दोनों विद्यालय में आपस में झगड़ा करती थीं।
प्रधानाध्यापिका बच्चों, रसोइयों व अभिभावकों के साथ गलत व्यवहार करती हैं। इसके कारण न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, बल्कि विभाग व स्कूल की छवि भी खराब हो रही थी। बीएसए ने इस मामले की जांच मूंढापांडे के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को दी। आरोप सही पाए जाने के बाद प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। 15 दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसमें शिक्षिका संगीता ने प्रधानाध्यापिका शकुंतला को कुर्सी से धक्का दे दिया था। जांच अधिकारी ने स्कूल में रसोइयों, विद्यार्थियों व आसपास के अभिभावकों से पूछताछ की।