फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Child dies after school gate collapses in Chandausi

15 दिन पहले हुआ था निर्माण: स्कूल का गेट गिरने से बच्चे की मौत, परिजन बोले- घटिया सामग्री की वजह से हुआ हादसा

Thu, 27 Feb 2025 09:41 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल) Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Feb 2025 09:41 PM IST
सार

संभल जिले में प्राइमरी स्कूल में खेलते समय लोहे का गेट गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने हादसे की वजह स्कूल के विकास कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग होने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Child dies after school gate collapses in Chandausi
मृतक बच्चे की फाइल फोटो और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राइमरी स्कूल नेहटा में खेलते समय लोहे का गेट गिरने से बबलू के आठ वर्षीय बेटे पिंटू की मौत हो गई। पिंटू गांव के बच्चों के साथ खेल खेल में स्कूल के गेट पर झूल रहा था। उसी समय बेल्डिंग छूटने से गेट गिर गया और नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने हादसे की वजह स्कूल के विकास कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है।

विज्ञापन


बनियाठेर के नेहटा गांव निवासी बबलू कुमार मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर डेढ़ बजे करीब सबसे छोटा बेटा पिंटू गांव के बच्चों के साथ खेलते हुए प्राइमरी विद्यालय के पास पहुंच गया। यहां विद्यालय में विकास कार्य चल रहा है। गेट खुला होने की वजह से वह बच्चों के साथ लोहे के गेट के एक पल्ले पर झूलने लगा। उसी समय बेल्डिंग छूटने से गेट गिर गया और इसके नीचे पिंटू दब कर घायल हो गया। यह देख बच्चों ने शोर मचाया। 
विज्ञापन


यहां मौजूद अध्यापक और मजदूर दौड़कर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। प्रधानाध्यापक अशोक मौर्य उसे चंदौसी और फिर मुरादाबाद के अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। बालक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। मां रेखा का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले घटिया सामग्री की वजह से हुआ हादसा
संविलयन विद्यालय नेहटा में बाउंड्रीवॉल बनाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिस गेट के नीचे दबने से पिंटू की मौत हुई, उसे 15 दिन पहले उखाड़कर दोबारा लगाया गया है।
 
नहीं हुआ था स्कूल में दाखिला
मृतक पिंटू के बड़े भाई संजय ने बताया कि आधार कार्ड न होने की वजह से पिंटू का स्कूल में एडमिशन नहीं हुआ था। कई बार आधार कार्ड बनवाने के लिए गए, लेकिन भीड़ अधिक रहने की वजह से नंबर नहीं आया। स्कूल में आधार कार्ड न होने पर प्रवेश लेने से मना कर दिया गया था।


स्कूल में लोहे के गेट के नीचे दबने से बालक की मौत हुई है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। - रामवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बनियाखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed