{"_id":"6236320e5b04871fc3350337","slug":"child-dies-after-being-crushed-by-tractor-during-holi-riots-thakurdwara-news-mbd4220186126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर बालक की मौत
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सुरजननगर से आई फोटो
- फोटो : THAKURDWARA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के हुड़दंग के दौरान ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर बच्चे की मौत गई। गुस्साए परिजनों के साथ लोगों ने बच्चे के शव को रोड पर रखकर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली के ग्राम कुआखेड़ा खालसा में शुक्रवार को गांव के युवक ट्रैक्टर पर डीजे बजाकर होली का जश्न मना रहे थे। जाटव बस्ती में धर्मशाला के पास ट्रैक्टर का पहिया दिनेश कुमार के आठ वर्षीय पुत्र अर्पित उर्फ किट्टू पर चढ़ गया। अर्पित की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजन और गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। शव को गांव के बाहर ठाकुरद्वारा-सुरजन नगर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। अर्पित कुमार दिनेश कुमार का बड़ा बेटा था। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। बच्चे की मौत पर उनकी मां सर्वेश देवी और अन्य महिलाएं शव के पास विलाप करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाने की कोशिश की। इस पर परिजनों ने आरोपियों पर जातिसूचक शब्द कहकर बच्चे को जान से मारने का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। भीड़ की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। दोपहर से लेकर शाम तक रोड पर जाम लगा रहा। वाहन चालकों को दूसरे मार्गों से होकर गुजरना पड़ा।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम परमानंद सिंह, सीओ अनूप सिंह, कोतवाल मोहित चौधरी ने नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया। आखिर में ट्रैक्टर चालक देवेश, सचिन और दीपक, निवासी कुआखेड़ा खालसा के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जाम को खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
रोड पर जाम लगाकर हंगामा करने के आरोप में 150 पर मुकदमा
होली के हुड़दंग के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत के बाद रोड पर शव रखकर जाम लगाने और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने दस लोगों को नामजद करते हुए 150 के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली के ग्राम कुआखेड़ा खालसा में दिनेश कुमार के आठ वर्षीय पुत्र अर्पित की शुक्रवार को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। परिजनों समेत ग्रामीणों ने ठाकुरद्वारा-सुरजन नगर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया था। दोपहर से शाम तक गांव के बस स्टैंड पर हंगामा चलता रहा। इस प्रकरण में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह की तहरीर पर रवि, दीपक, विपिन, अरविंद, मुकेश, दुर्गेश, जय सिंह, राजू, विशाल, रोहित और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अज्ञात लोगों की शिनाख्त मौके पर बनी वीडियो के आधार पर की जाएगी।