फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   child died in moradabad due to dengue

डेंगू आशंकित मासूम की मौत, पीएचसी में जांच को किट भी नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
child died in moradabad due to dengue
अगवानपुर। अगवानपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को डेंगू आशंकित 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के रेफर करने पर दिल्ली ले जाते समय बच्ची ने कार में दम तोड़ दिया। दो दिनों में दो डेंगू आशंकितों की मौतों से लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैै। उधर, लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या क्षेत्र में बढ़ रही है। उसके बावजूद पीएचसी में डेंगू जांच के लिए रैपिड टेस्ट किट नहीं है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अगवानपुर के मोहल्ला नियारियान निवासी शहरोज आलम की पीर के बाजार में कपड़ा सिलाई की दुकान है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। शहरोज के मुताबिक कुछ दिनों से तीन वर्षीय बेटी शीबानूर को बुखार की शिकायत थी। दो दिन स्थानीय डॉक्टर से बच्ची का इलाज कराते रहे। बाद में मुरादाबाद के निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया। सेहत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने बच्ची को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रैपिड टेस्ट में बच्ची डेंगू आशंकित मिली। हालत बिगड़ने पर बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार को परिजन बच्ची को दिल्ली के लिए लेकर निकले, लेकिन पाकबड़ा के पास बच्ची ने कार में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अगवानपुर पीएचसी पर बीते दो महीनों से रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध नहीं है। डाक्टर बार-बार किट की मांग कर रहे हैं। अधिकारी किट देने की बजाय उनको मैनेज करने की बात कहकर शांत करा देते हैं। एंटीजन किट न होने की वजह से अगवानपुर में डेंगू बुखार के मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। पहचान न हो पाने पर समय पर सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। नगर पंचायत अगवानपुर के 15 वार्डों के अधिकांश मोहल्लों में सैकड़ों बुखार के मरीज हैं। अभी तक 28 से ज्यादा डेंगू बुखार के मरीज मिल चुके है। जबकि दो दिन में दो डेंगू आशंकित मरीजों की मौत हो चुकी है। डेंगू के सभी मरीजों की रिपोर्ट निजी लैब से प्राप्त हुई है। दो महीनों से पीएचसी अगवानपुर पर रैपिड टेस्ट किट नहीं है। दो महीने पहले सीएमओ कार्यालय से पीएचसी को 40 किट मिली थी। जो खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिनों में 6 शिविर, एक मिला डेंगू पॉजिटिव
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस दिनों में छह शिविर लगाए गए। चिकित्सा प्रभारी पीएचसी ताजपुर डॉ. राजीव ने बताया कि अगवानपुर में लगाए गए छह शिविर में 155 लोगों की मलेरिया की जांच की गई, जबकि दस लोगाें की डेंगू की जांच कराई गई। इसमें एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला।

वर्जन
- पीएचसी अगवानपुर को दो महीने पहले 40 रैपिड टेस्ट किट मिली थी। इन किटों का इस्तेमाल हो गया। अब किट नहीं बची है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। नगर पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं।
- डॉ. राजीव, चिकित्सा प्रभारी पीएचसी ताजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed