फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chief Minister will draw the blueprint for Panchayat elections with SIR

Moradabad News: एसआईआर के साथ पंचायत चुनाव का खाका खींचेंंगे मुख्यमंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will draw the blueprint for Panchayat elections with SIR
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ मंडल के जन प्रतिनिधियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार एसआईआर की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री सवाल जवाब करेंगे। साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के लोगों से पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि एसआईआर अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों को भी अहम भूमिका निभानी होगी। बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के नाम कटवाने होंगे। फर्जी ढंग से कोई वोट नहीं बनना चाहिए। पार्टी के लोगों को सही वोटर बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर काम करना होगा। इस मामले में जिले के अधिकारी भी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

शायद इसी वजह से सर्किट हाउस में मंडल के पांचों जिलों के सांसद, विधायक, एमएलसी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को बुलाया गया है। सभी जनप्रतिनिधियों को समय में आने की हिदायत दी गई है। जिलाध्यक्ष आकाश पाल का कहना है कि मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंडा पहले से तय नहीं है। मेयर विनोद अग्रवाल का कहना है कि एसआईआर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री वार्ता करेंगे। इधर, अन्य जनप्रतिनिधियों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आने वाले हैं। अगले माह से पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के लोगों के साथ मंथन करेंगे। दोनों मुद्दों पर मुख्यमंत्री पार्टी के भविष्य के लिए एक खाका खींचेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चौकस

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। सर्किट हाउस को रात में ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सर्किट हाउस के पास फायर ब्रिगेड सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री सोमवार की सुबह 10:55 बजे से 12:10 बजे तक सर्किट हाउस में रहेंगे। जिला पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए दो एएसपी, तीन सीओ, छह इंस्पेक्टर, 28 उपनिरीक्षक, 73 सिपाही और 17 महिला सिपाही सहित 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पुलिसकर्मियों को सर्किट हाउस हेलीपैड, सभागार के बाहर और सर्किट हाउस गेट के साथ ही आसपास रोड पर तैनात किया गया है। इसके अलावा रोड पर चेकिंग के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। सर्किट हाउस गेट पर जांच के बाद ही किसी को अंदर प्रवेश की इजाजत मिलेगी। इसके अलावा बाहर एलआईयू की टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो




सड़क से लेकर सर्किट हाउस तक चमकाने में लगे रहे अधिकारी

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुबह से ही पीडब्ल्यूडी के अभियंता और कर्मचारी सर्किट हाउस को चमकाने में जुटे रहे। नगर निगम के कर्मचारी परिसर की घास को बराबर करते दिखे। सर्किट हाउस के बाहर नगर निगम के कर्मचारियों ने ट्रैफिक लाइट को दुरुस्त किया। रविवार को शाम से ही ट्रैफिक लाइट चेक की गई। किसी प्रकार से कमी न रहने पाए, इसके लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों ने भ्रमण कर कार्यों का जायजा लिया। साथ ही बचे हुए कार्यों को कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed