{"_id":"6553d74fe691bf5a690924c8","slug":"chhath-festival-will-be-celebrated-at-four-places-in-the-city-on-19th-and-20th-november-moradabad-news-c-15-1-mbd1034-283566-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 19 व 20 नवंबर को शहर के चार स्थानों पर मनाया जाएगा छठ पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 19 व 20 नवंबर को शहर के चार स्थानों पर मनाया जाएगा छठ पर्व
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में छठ पर्व 19 व 20 नवंबर को चार स्थानों पर मनाया जाएगा। यह जानकारी पूर्वांचल वासी संस्था मुरादाबाद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बुद्धि विहार में एक बैठक के दौरान दी। पदाधिकारियों ने कहा कि महानगर में जिन स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा, वहां पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं प्रशासन के सहयोग में उपलब्ध कराई जाएंगी। छठ पर्व घाट पर विद्युत आपूर्ति, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, जल, साफ सफाई तथा सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए प्रशासन को पत्र के माध्यम से अनुरोध किया जा चुका है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव अमित कुमार दूबे, कोषाध्यक्ष भूपेष कुमार सिंह, उप सचिव अंकित सिंह, डीबी सिंह, दिशांत शुक्ला, धरमवीर सिंह, भूपेश कुमार सिंह, उमेश भारती, प्रवीन कुमार, अमित दूबे के साथ आदि लोग मौजूद रहें।
छठ पूजा के लिए चयनित स्थल का नाम
1. छठ पूजा सेवा समिति आदर्श नगर में लाइन पार
2. छठ मईया पार्क, निकट डीपी यादव चौराहा बुद्धि विहार
3. आरपीएफ मैदान, रेलवे हरथला कॉलोनी
4. प्राचीन शिव मंदिर, कपूर कंपनी पुल के निकट
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए चयनित स्थल का नाम
1. छठ पूजा सेवा समिति आदर्श नगर में लाइन पार
2. छठ मईया पार्क, निकट डीपी यादव चौराहा बुद्धि विहार
3. आरपीएफ मैदान, रेलवे हरथला कॉलोनी
4. प्राचीन शिव मंदिर, कपूर कंपनी पुल के निकट