फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chhajalat case: hearing postponed due to non-appearance of witnesses

छजलैट प्रकरण : गवाह न आने की वजह से टली सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chhajalat case: hearing postponed due to non-appearance of witnesses
मुरादाबाद। छजलैट थाने के सामने वाहन चेकिंग के दौरान भड़काऊ भाषण देने और मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में चल रहे मुकदमे में कोई गवाह न आने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 29 सितंबर नियत की है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में वाहन चेकिंग के दौरान सपा सांसद आजम खां के वाहन को भी थाना छजलैट में रोक दिया गया था। उस समय आजम खां अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वाहन रोके जाने की वजह से आजम खां काफी नाराज हुए थे। तब आसपास के कई सपा नेता भी मौके पर पहुंच गए थे। जिन पर आरोप लगा था कि इन नेताओं ने जनता को भड़काने के लिए भड़काऊ भाषण दिए थे और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। मुकदमा दर्ज होने के बाद आजम खां अदालत में पेश नहीं हुए। जिस पर अदालत के आदेश की अवमानना पर कार्यवाही सन 2020 में कर दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में मुकदमे की सुनवाई होनी थी। जिसमें गवाह को तलब किया गया था, लेकिन मुकदमे में कोई गवाह उपस्थित न होने की वजह से कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि अदालत ने अग्रिम सुनवाई के लिए आगामी 29 सितंबर लगा दी है। गवाह को नियत तिथि पर तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed