फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Check fever by placing the thermometer in the mouth

थर्मामीटर को बगल में नहीं, मुंह में लगाकर चेक करें बुखार : डॉ. सुनील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Check fever by placing the thermometer in the mouth
मुरादाबाद। गर्मी के मौसम में बच्चों में बुखार व डायरिया काफी हो रहा है। बुखार चेक करते समय पारे वाले नहीं डिजिटल थर्मामीटर इस्तेमाल करें। अकसर हम बुखार चेक करने के लिए बगल में थर्मामीटर लगाते हैं जोकि गलत है। इसे जीभ के नीचे रखकर बुखार चेक करना चाहिए।
विज्ञापन

यह सही तरीका है और जितना तापमान डिजिटल थर्मामीटर में प्रदर्शित हो, उससे एक डिग्री कम मानकर उपचार शुरु करना चाहिए। यह बात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील खट्टर ने कही। वह एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की ओर से आयोजित सीएमई में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। यह आयोजन रविवार को कांठ रोड स्थित एक होटल में हुआ। मुरादाबाद के अलावा मेरठ व नोएडा के बाल रोग विशेषज्ञों ने भी शिरकत की। मेरठ से आए डॉ. अजय जैन ने कहा कि यदि बच्चे को बुखार के साथ पहले दिन से लाल चकत्ते पड़ते हैं तो यह चिकन पॉक्स हो सकता है। बुखार के दूसरे दिन चकत्ते पड़ते हैं तो इसे स्कार्लेट फीवर कहते हैं। चौथे दिन हो तो मीजेल्स व पांचवें दिन रुबैला कहलाता है।
विज्ञापन

नोएडा के डॉ. राजीव थापर ने जापानी इंसेफेलाइटिस पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं होता लेकिन बिहार व पूर्व के राज्यों के जो प्रवासी आते हैं। उनके कारण बच्चों में फैल सकता है। डॉ. राजीव ने इसकी वैक्सीन पर चर्चा की। नोएडा के डॉक्टर अरविंद गर्ग ने कहा कि बच्चों में कभी कभी बुखार के कारण का पता नहीं चलता। ऐसे में डॉक्टर एंटीबायोटिक दवा दे देते हैं। लगातार एंटीबायोटिक के सेवन से बच्चे की हालत और खराब हो सकता है। इनके अलावा डॉ. पायल पुरी व एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ. केजी गुप्ता ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रवि गंगल, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके दत्त, डॉ. शलभ अग्रवाल, डॉ. जेपी टंडन, डॉ. अर्जुन टंडन, डॉ. अनिल महेश, डॉ. नीतू खन्ना, डॉ. प्रशांत पांडे, डॉ. मनीश कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार में बढ़ जाए लीवर व तिल्ली तो स्क्रबटाइफस का खतरा
बच्चों में बुखार के कारण यदि यदि लीवर व तिल्ली बढ़ जाए तो यह सामान्य बात नहीं है। यह जानवरों से फैलने वाली बीमारी स्क्रबटाइफस के कारण होता है। इसमें बच्चे के अंदर खून की कमी हो जाती है। पीलिया आदि रोग लग जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेकर जांच जरूर करानी चाहिए।

- डॉ. केजी गुप्ता, अध्यक्ष, एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स

तीन माह से कम उम्र के बच्चों में बुखार सामान्य नहीं
तीन माह से कम उम्र के बच्चों को यदि बुखार है तो यह सामान्य नहीं है। इसे सेप्टीसीमिया मानकर उपचार शुरू किया जाता है। मेन इनजाइटिस भी हो सकता है, इसलिए रीढ़ की हड्डी के पानी का सैंपल लेकर जांच कराई जाती है। गर्मी के दिनों में छोटे बच्चों को ढककर न रखें। कमरे में कूलर आदि चलाएं, जिससे नमी बनी रहे।
- डॉ. पायल पुरी, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article