फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cheating of Rs 25 lakh from cement merchant by making fake deed of sale

Moradabad News: फर्जी बैनामा कर सीमेंट व्यापारी से 25 लाख की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 25 lakh from cement merchant by making fake deed of sale
मुरादाबाद। पूर्व पार्षद एवं सीमेंट व्यवसायी को ठगों ने जमीन का बैनामा पर 25 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने असली स्वामिनी महिला की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर दिया था। गलशहीद पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर चार नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गलशहीद चौराहा निवासी कैसर आलम हबीब आयरन सीमेंट स्टोर फर्म के माध्यम से सरिया-सीमेंट का कारोबार करते हैं। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि कारोबार को बढ़ाने के लिए उसे जमीन की जरूरत थी। रामपुर दोराहा निवासी बाबू खां ने जमीन के लिए रामपुर के बारादरी निवासी नावेद, कटघर के छोटी मंडी निवासी मेराज हुसैन और रामपुर गंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी शहनवाज से मुलाकात कराई। तीनों ने मुरादाबाद तहसील के दौलरा गांव में तीन बीघा जमीन दिखाया और कागजात होने का दावा किया। ठगों ने बताया कि जमीन की मालिक चांद बी पत्नी शमशद निवासी छोटी मंडी असालतगंज थाना कटघर है। जमीन के लिए 25 लाख का सौदा हो गया। 18 सितंबर 2023 को तीनों आरोपी छह अन्य लोगों के साथ एक महिला को लेकर आए। महिला ने खुद को चांद बी बताया। इसके बाद 25 लाख रुपये लेकर बैनामा भी कर दिए। 12 अक्तूबर को एक महिला अपने बेटे मेराज हुसैन के साथ आई बताया कि वह चांद बी है और जिस जमीन का बैनामा कराया है। वह उसकी जमीन है। चांदी बी ने बताया कि किसी ने फर्जी बैनामा करा दिया है।
विज्ञापन

बाद में जब कैसर आलम ने अपने स्तर से जानकारी जुटाई तो पता चला कि जो महिला चांद बी बनकर बैनामा की थी। उसका असली नाम मेहताब जहां है। इसके बाद उसने गलशहीद थाने में तहरीर दी। गलशहीद थानाध्यक्ष मोहित काजला ने बताया कि नावेद, मेराज हुसैन, शहनवाज, मेहताब जहां समेत चार नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed