फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cheating in the name of home delivery of alcohol

शराब की होम डिलीवरी के नाम पर ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
cheating in the name of home delivery of alcohol
मुरादाबाद। लॉकडाउन में ठगों ने शराब की ऑनलाइन डिमांड और होम डिलीवरी के नाम लोगों से खूब ठगी की। शिकायतें मिलने पर आबकारी निरीक्षक ने ठग से ग्राहक बनकर बात की तो उसने शराब की होम डिलीवरी करने की बात कबूल ली और तत्काल डिलीवरी को तैयार हो गया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सिद्धार्थ गौतम मिश्र की ओर से इस मामले में कोतवाली में सुमित सिंह इज ऐट नाम के फेसबुक यूजर के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिसमें निरीक्षक ने बताया कि 19 अप्रैल को फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी। इसमें बुध बाजार अंग्रेजी शराब दुकान का पता लिखकर एक मोबाइल नंबर के साथ होम डिलीवरी ऑनलाइन लिखा था। इसकी मामले की जांच के लिए उन्होंने फेसबुक पोस्ट में दिए गए नंबर पर कॉल करके चार बोतल की डिमांड की। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर और पता अपने मोबाइन नंबर पर मांग लिया। साथ ही कहा कि मैं अपना अकाउंट नंबर भेजा रहा हूं। 1200 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दीजिए। शराब घर पहुंच जाएगी। आबकारी निरीक्षक ने अपने घर का पता दे दिया, लेकिन पैसा नहीं भेजा। बाद में सामने से कोई जवाब नहीं आया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने कई शराब उपभोक्ताओं से ठगी की है। इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है। सीओ कोतवाली राजेश कुमार कोतवाली ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed