{"_id":"661b09bf9d16cd03540ae674","slug":"cheating-from-the-son-of-a-retired-inspector-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-380999-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: गूगल से सर्च किया कस्टमर केयर नंबर, खाते से उड़ गए 12 लाख, रिटायर्ड दरोगा के बेटे के साथ घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: गूगल से सर्च किया कस्टमर केयर नंबर, खाते से उड़ गए 12 लाख, रिटायर्ड दरोगा के बेटे के साथ घटना
Sun, 14 Apr 2024 04:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:09 AM IST
सार
साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बैंक का कस्टमर केयर नंबर गूगल से सर्च किया था। इसके बाद उसकी ठगों से बात हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में साइबर क्राइम
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधी नए-नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं। अब सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे किराना व्यापारी से 12 लाख 34 हजार 564 रुपये की ठगी कर ली। एटीएम में 10 हजार रुपये फंसे तो व्यापारी ने मदद के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पाकबड़ा के बुधबाजार निवासी आबिद खान ने साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता एआर खान यूपी पुलिस में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हैं। आबिद खान पाकबड़ा में किराना स्टोर चलाता है। वह 14 फरवरी को एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने गया था।
विज्ञापन
उसने मशीन में डेबिट कार्ड लगाया और दस हजार रुपये दर्ज किए। इसी दौरान बिजली गुल हो गई थी। जिस कारण आबिद के दस हजार रुपये फंस गए थे। लेकिन उसके खाते से दस हजार रुपये कट चुके थे। तब पीड़ित ने दस हजार रुपये वापस कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था।
विज्ञापन
पीड़ित ने उस नंबर पर कॉल की थी। तब आरोपी ने लिंक भेजकर दो एप डाउनलोड करा लिया था। इसके जरिए साइबर अपराधी ने पीड़ित के खाते से अलग-अलग खातों में 12 लाख 34 हजार 564 नंबर ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के नंबर पर एक के बाद एक कई मैसेज आए।
तब पीड़ित ने अपना खाते का बैलेंस चेक किया। तब पता चला कि उसके खाते से रकम निकल चुकी थी। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला कि पीड़ित के खाते से बिहार में रकम ट्रांसफर की गई थी।