फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cheated of Rs 6 lakh in the name of getting job

Moradabad News: पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने के नाम पर हुई छह लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 6 lakh in the name of getting job
मुरादाबाद। पोस्ट आफिस में नौकरी लगाने के नाम पर रिटायर्ड डाक कर्मी और उसके परिवार ने एक युवक से छह लाख रुपये लिए। पैसा मांगने पर डाक कर्मी के परिवार ने उसे धमकी दी। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मझोला पुलिस ने रिटायर्ड डाक कर्मी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुतलीघर लाइनपार निवासी तेजस्वनी उर्फ तनिष्क ठाकुर ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कटघर के इलाके के रुस्तमपुर बड़मार उर्फ ऊंचा गांव निवासी रिटायर्ड डाक कर्मी नरेंद्र उर्फ प्रमोद के घर उसका आना जाना था। नरेंद्र ने मुख्य डाकघर में नौकरी लगाने के लिए दस लाख रुपये की मांग की। झांसे में आए तेजस्वनी ने रिटायर्ड डाक कर्मी को छह लाख रुपये दे दिए। महीनों बाद भी जब उसकी नौकरी पोस्ट ऑफिस में नहीं लग पाई तो उसने रकम मांगनी शुरू कर दी। वह नरेंद्र के घर गया तो उसकी बेटी प्रियंका, बेटे सोनू, मोनू, भतीजे कृष्णा हिटलर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे सिर्फ 24 हजार रुपये ही वापस किए गए हैं। एसएसपी के निर्देश पर मझोला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article