फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cheated five and a half lakhs on the pretext of giving contract for solar energy lighting

Moradabad News: सौर ऊर्जा की लाइटिंग का ठेका देने का झांसा देकर ठग लिए साढ़े पांच लाख

Wed, 29 Jan 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Cheated five and a half lakhs on the pretext of giving contract for solar energy lighting
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी मो. शमीम ने तीन लोगों पर सौर ऊर्जा की लाइटिंग का ठेका देने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये ठग का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को मो. शमीम ने बताया कि उनकी फोन पर लखनऊ निवासी वीर सिंह से बात हुई थी। वीर सिंह ने मो. शमीम को बताया कि लखनऊ के श्रीनगर कॉलोनी निवासी अमित श्रीवास्तव को सरकारी ठेका मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा लाइटिंग का काम किया जाना है। अमित श्रीवास्तव मुरादाबाद और संभल में ठेके पर काम करना चाहता है। मो. शमीम ने बताया कि वह लखनऊ जाकर अमित श्रीवास्तव से मिले और उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये का काम मुरादाबाद और संभल में कराने की बात कही थी। इसके बाद अमित श्रीवास्तव ने कुछ दस्तावेज भी दिखाए। जिसमें उसने दावा किया है कि उसे सरकारी ठेका मिला है।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि वह सिक्योरिटी जमा करा दें। इसके बाद सामान मुरादाबाद भेज दिया जाएगा और काम शुरू करा दें। आरोपी ने अलग-अलग तारीख में साढ़े पांच लाख रुपये मो. शमीम से जमा करा लिए। इसके बाद कोई सामान नहीं भेजा गया। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। इसके बाद मो. शमीम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि अमित को कोई सरकारी ठेका नहीं मिला है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी अमित श्रीवास्तव अपने एक साथी बनारस निवासी चंद्र प्रताप सिंह को लेकर आया और लिखित में दिया गया कि वह रकम वापस कर देगा, लेकिन आरोपी ने रकम वापस नहीं की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed