फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cheap contact lenses are becoming enemies of eyes

Moradabad News: आंखों के दुश्मन बन रहे सस्ते कॉन्टैक्ट लेंस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cheap contact lenses are becoming enemies of eyes
मुरादाबाद। सस्ते व खराब गुणवत्ता के कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज नेत्र विशेषज्ञों के पास कई ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिनकी आंखों में लालपन, जलन व दर्द जैसी समस्या बनी रहती है। नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि जांच करने पर पता चला है कि खराब गुणवत्ता के लेंस का इस्तेमाल करने से लोगों में इस तरह की समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन

शहर के लोगों में रंगीन लेंस लगाने का चलन तेजी से बढ़ गया है। लोग ऑनलाइन या बुध बाजार, टाउनहाॅल, गंज समेत अन्य जगहों से सस्ते व खराब गुणवत्ता के कॉन्टैक्ट लेंस खरीद रहे हैं। नेत्र चिकित्सकों के पास हर महीने 50 से ज्यादा मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिनकी आंखों में लेंस लगाने से समस्या आ रही है। कई मरीज कॉर्निया, अल्सर जैसी बीमारी को लेकर भी नेत्र विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे हैं। इसके कारण मरीजों में आंखों की रोशनी जाने का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन


00 डाॅक्टरों की राय

- लेंस आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हालांकि, अच्छे लेंस होना बहुत जरूरी है। इसका इस्तेमाल सही से करें तो उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. आशी खुराना
विज्ञापन
विज्ञापन


- मेरे पास कई केस ऐसे आएं हैं, जिनमें लोग आंखों में लेंस लगाकर सो जाते हैं। इससे लेंस काॅर्निया में चिपक जाते हैं, इस दौरान आंखों से लेंस निकालना काफी मुश्किल होता है। डॉ. स्मिता अग्रवाल

- आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस का सही इस्तेमाल न करने के कारण मेरे पास महीने में कई केस आ रहे हैं, जिनमें मरीजों की आंखों में गंभीर दर्द और ड्राई आई जैसी समस्या हो रही है। डॉ. संचिता अग्रवाल

00

नेत्र स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह
- सस्ते और लोकल लेंस के इस्तेमाल से बचें।
- लंबे समय तक लेंस का इस्तेमाल न करें।
- लेंस की निर्धारित तारीख खत्म होने पर उसका इस्तेमाल न करें।
- लेंस का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से करें।
- लेंस लगाने से पहले हाथों को अच्छे से छोएं।
--------------
200 रुपये से 1500 रुपये वाले लेंस दुकानों में उपलब्ध

दुकानों में 200 से लेकर 1500 तक सभी कीमतों में लेंस उपलब्ध हैं। इनमें एक बार इस्तेमाल करने वाला लेंस 200 रुपये, एक सप्ताह तक चलने वाला लेंस 450 रुपये, एक महीने चलने वाला लेंस 900 रुपये व साल भर इस्तेमाल होने वाले लेंस की कीमत 1500 रुपये है।


00

- शादियों के सीजन में लेंस की मांग अधिक बढ़ जाती है। ज्यादातर ग्राहक एक बार और एक महीने तक इस्तेमाल होने वाले लेंस खरीदते हैं। ताकि एक रंग का लेंस उन्हें लंबे समय तक न चलाना पड़ा। - प्रदीप आहूजा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed