फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chaudhary Charan Singh addressed the public meeting in Company Bagh

Moradabad News: चौधरी चरण सिंह ने कंपनी बाग में जनसभा को किया था संबोधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh addressed the public meeting in Company Bagh
मुरादाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का पीतलनगरी से भी लगाव रहा है। चुनाव प्रचार करने के लिए वह आते रहते थे। लोगों का कहना है कि वह दो बार मुरादाबाद शहर और दो बार देहात क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। उस समय किसानों के इस मसीहा को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह का कहना है कि 60 के दशक में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह कंपनी बाग में भाषण देने के लिए आए थे। उस समय अपार भीड़ उमड़ी थी। वह दीवार पर चढ़कर उनका भाषण सुन रहे थे। पैर रखने की जगह नहीं थी। किसानों का दर्द समझने वाला ऐसा कोई नेता नहीं है। उनके एक-एक फैसले किसी कहानी से कम नहीं हैं। इधर, बहादुरपुर राजपूत गांव के रहने वाले किसान नेता चौधरी शीशपाल सिंह ने बताया कि 80 के दशक से पहले चौधरी चरण सिंह रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में आए थे। उस समय पार्टी का चुनाव निशान हलधर किसान था। उस समय किसान यूनियन नहीं था। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने संघर्ष करने का आह्वान किया था। किसानों के ऐसे मसीहा को भारत रत्न मिलने पर गांव के लोग काफी खुश हैं। जाते समय वह पाकबड़ा भी रुके थे। किसान नेताओं ने बताया कि 1974 में चौधरी चरण सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए भोजपुर में आए थे। उन्होंने प्रत्याशी रिजवानुल हक के पक्ष में प्रचार किया था। रात में वह गेस्ट हाउस में ठहरे भी थे।
विज्ञापन

बिलारी भी आए थे किसानों के मसीहा
भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह का कहना है कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह 60 के दशक में बिलारी स्थित इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। अपने दोस्तों के साथ वह चौधरी चरण सिंह की जनसभा को सुनने गए थे। उन्होंने कहा था कि देश के विकास का रास्ता किसानों के खेतों और खलिहानों से निकलता है। किसान खुश रहेगा तो देश खुश रहेगा। चौधरी चरण सिंह की किताबें आज आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाती हैं। उनको विचार आज के राजनेताओं से बिलकुल अलग थे। वे देश के लिए ईमानदारी से काम करते थे। जाति व्यवस्था पर विश्वास नहीं रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed