फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chath pooja start

उगु न सुरूज देव भइलो अरग के बेर.....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
chath pooja start
मुरादाबाद। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया व्रत तोहर, छठी मैया के ऊंची रे अररीया... जैसे गीतों के साथ श्रद्धालु रविवार की शाम को छठ पूजा करने के लिए रामगंगा नदी के अलावा बुद्धि विहार, आदर्शनगर, नवीं वाहिनी पीएसी, कपूर कंपनी में बनाए गए घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने घाट पर पानी में उतरकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार की उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद चार दिवसीय व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन

आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही है। इस चारदिवसीय महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय और दूसरे दिन खरना मनाया गया। शनिवार की शाम से श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ। रविवार की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

पूजा के लिए सुबह से ही व्रती महिलाओं ने तैयारी करनी शुरू कर दी। व्रती महिलाओं ने नए गुड़, आटे का बना ठेकुआ, सभी मौसमी फल, संतरा, चकोतरा, सिंघाड़ा, हल्दी का पौधा, अदरक का पौधा, मूली, नारियल, अन्नास, केला रखकर सुपली सजाई। शाम को सूर्य देव को अर्पित किया। अर्घ्य देने वाली महिलाओं ने मंगल गीत गाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। परिवार के सभी सदस्य नए परिधानों को पहनकर घाटों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed