फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chat navrat from today

आज मां शैलपुत्री की होगी उपसाना, हिंदी नववर्ष का उत्सव भी मनेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
chat navrat from today
मुरादाबाद। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी हिंदी नववर्ष के मौके पर शनिवार को शहर में प्रभात फेरी निकलेगी। जगह जगह हवन पूजन आदि कार्यक्रम होंगे और उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होगी। शहर के प्राचीन काली मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में हर बार की तरह इस बार भी नव संवत्सर का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इस संबध में शु्करवार को संगठन ने एक बैठक भी की। केंद्रीय आर्य सभा की बैठक में नव संवत्सर उत्सव को सफल बनाने के लिए महानगर के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया।प्रभात फेरी में भारतीय वेशभूषा पहन कर आने और केसरिया पट्टिका, पगडी धारण करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम का शुबारंभ सुबह 05.30 बजे होगा। स्टेशन रोड से प्रभात फेरी प्रारंभ होगी और मंडी चौक, अमरोहा गेट, कोतवाली, बाजार गंज, गुरहट्टी, गुरु गोविंद सिंह चौक, गुलजारी मलधर्मशाला, बुध बाजार चौक से होकर आर्य समाज स्टेशन रोड पर संपन्न होगी। शुक्रवार को बैठक के दौरान रमेश आर्य, अरविंद आर्य, डॉ अभय सोती, सुदेश आर्य, प्रीता आर्य, कमलेश गोयल, सन्नो गुप्ता, यशपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने हिंदी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर घर घर जाकर ओम लिखे हुए भगवा ध्वज लगाए। नव वर्ष से संबधित पत्रक बाटकर हिंदू जनमानस को नववर्ष की बधाई दी गई। सभी लोगों से अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने की अपील की गई। इस मौके श्याम कृष्ण रस्तोगी, क्षेत्र मंत्री मनोज व्यास, विभाग मंत्री राकेश आर्ती, पुजारी महेंद्र सिंह, यश रस्तोगी, गौरव सैनी, पर्व शर्मा, राहुल सैनी, अचल जैन, शिवम रस्तोगी, अनिल रस्तोगी, अक्षय रस्तोगी, हरि प्रकाश, अमित अग्रवाल आदि ने सहयोग किया। ओजस्विनी परिषद की वंदना शर्मा, स्वाति शर्मा, गीता पांडे ने इंदिरा कॉलोनी गुलाब बाड़ी में घर घर जाकर ध्वज लगाए और नववर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed