{"_id":"623e19ab50aa7010e013c787","slug":"charging-points-ready-waiting-for-second-batch-of-e-buses-city-news-mbd422633470","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्जिंग प्वाइंट्स तैयार, ई-बसों की दूसरी खेप का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्जिंग प्वाइंट्स तैयार, ई-बसों की दूसरी खेप का इंतजार
विज्ञापन
मुरादाबाद। चुनाव से पहले जल्दबाजी में नगर विकास विभाग ने 14 शहरों में ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया। लेकिन, अब तक ई-बसों के संचालन से जुड़े इंतजाम पूरे नहीं हो सके हैं। मुरादाबाद में निजी कंपनी ने चार्जिंग प्वाइंट्स तैयार कर लिए हैं लेकिन यहां बसें नहीं भेजी जा रहीं। 16 जनवरी 2022 से अब तक कुल पांच बसें एक ही रूट पर दौड़ रही हैं।
दूसरी ओर आगरा में 60 ई-बसों की खेप काफी पहले पहुंच गई है। जबकि वहां अधूरे इंतजामों के कारण सिर्फ 32 बसें संचालन में हैं। शेष बसें चार्जिंग डिपो में खड़ी हैं। मुरादाबाद में बसों का संचालन एक रूट पर होने के बावजूद यह शहर यात्रियों से होने वाली आय के मामले में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी शहर में ई बसों की दूसरी खेप नहीं भेजी जा रही हैं। परिवहन निगम के मुरादाबाद क्षेत्र के आरएम दीपक चौधरी ने इसके लिए मुख्यालय को पत्र भी लिखा। उन्होंने आगरा के चार्जिंग डिपो में खड़ी बसों में से 12 बस मुरादाबाद भेजने की अपील की, लेकिन तब तक उन बसों का आगरा के परिवहन विभाग में पंजीकरण हो चुका था। इसके कारण मुरादाबाद समेत कई शहरों को बसों की दूसरी खेप के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। परिवहन निगम मुख्यालय का 31 मार्च तक 12 ई बसें मुरादाबाद भेजने का दावा खोखला साबित होता दिख रहा है। ऐसे में निगम ने अप्रैल में बसें भेजने का नया दावा कर दिया है। आरएम का कहना है कि मुरादाबाद में 25 ई-बसें संचालित होनी हैं। बसों की दूसरी खेप शहर में आने से अन्य रूटों पर भी संचालन शुरू हो सकेगा। साथ ही बसों के सीसीटीवी और पैनिक बटन को सक्रिय करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित हो सकेगा।