{"_id":"698b92da3c9c79a9e106c667","slug":"chargesheet-filed-against-five-accused-in-the-murder-of-a-bajrang-dal-worker-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-832230-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में बजरंग कार्यकर्ता शोभित ठाकुर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। व्हाट्सएप पर कमेंट्बाजी को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
कटघर के गुलाबबाड़ी सूरज नगर निवासी शाेभित ठाकुर उर्फ भूरा बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक थे। 29 सितंबर 2025 की शाम करीब पांच बजे कटघर क्षेत्र में बलदेवपुरी चौराहे के पास शोभित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शोभित के पिता ने कटघर के पीतल नगरी कच्ची बस्ती निवासी जतिन उर्फ लाला, कटघर के मुस्तफाबाद निवासी अक्कू उर्फ अनुकल्प शर्मा, बसंत विहार निवास सोहित सागर और पीतल बस्ती निवासी अविनाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मुठभेड़ में चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड कटघर के देहरी गांव निवासी हिमांशु यादव भी शामिल था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इस मामले की विवेचना पूरी करने के बाद सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।