फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chargesheet against District Panchayat clerk Asgar Ali in Advocate Farooq Khan murder case

Moradabad News: अधिवक्ता फारुख खां हत्याकांड में जिला पंचायत के बाबू असगर अली पर चार्जशीट

Thu, 14 May 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 14 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet against District Panchayat clerk Asgar Ali in Advocate Farooq Khan murder case
रामपुर। बहुचर्चित अधिवक्ता फारुख खां हत्याकांड में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर जिला पंचायत में तैनात बाबू असगर अली के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं, इस मामले में नामजद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि उनका नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनकी भूमिका की जांच अभी समाप्त नहीं हुई है और यदि कोई ठोस साक्ष्य सामने आते हैं तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फारुख खां रामपुर कचहरी में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में तैनात हैं। अधिवक्ता की हत्या की वारदात 11 फरवरी को जिला पंचायत परिसर में हुई थी, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद जिला पंचायत कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई थी और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले में सिविल लाइंस थाने में बाबू असगर अली और अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। चूंकि मामला अधिवक्ता की हत्या से जुड़ा था, इसलिए अधिवक्ताओं में भी भारी आक्रोश देखा गया था। वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के बाद कई लोगों से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। लंबे समय तक चली जांच के बाद पुलिस ने बाबू असगर अली के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने का दावा करते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। वहीं, अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी की भूमिका को लेकर जांच अभी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आगे कोई प्रमाण मिलते हैं तो उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
000
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी वारदात
रामपुर। अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें अधिवक्ता और जिला पंचायत के बाबू के बीच झड़प दिखाई दी थी। फुटेज में गोली चलने की घटना भी कैद हुई थी, जिसमें अधिवक्ता की मौत हो गई थी। एक अन्य फुटेज में जिला पंचायत के बाबू द्वारा अधिवक्ता की पत्नी पर पिस्टल की बट से हमला करते हुए दिखाया गया था।
000
एएमए को हाईकोर्ट से मिली थी राहत
रामपुर। अधिवक्ता हत्याकांड में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को नामजद किया गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी, जहां से उन्हें राहत मिल गई थी।
000
हत्याकांड के बाद गर्माया था माहौल
रामपुर। अधिवक्ता हत्याकांड के बाद जिले ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकीलों में भी आक्रोश फैल गया था। वकीलों ने रामपुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किए थे और कई बार डीएम व एसपी का घेराव भी किया था।
000
वकीलों की मांग पर हटाए गए थे इंस्पेक्टर
रामपुर। वकीलों ने इस मामले में तत्कालीन सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार को हटाने की मांग की थी। इसे लेकर कई दिनों तक प्रदर्शन चला था। बाद में एसपी ने थाना प्रभारी संजीव कुमार को हटा दिया था।

-------------------------
अधिवक्ता हत्याकांड में जिला पंचायत के बाबू असगर अली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इस मामले में दूसरे आरोपी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी की भूमिका की जांच अभी जारी है। -जितेंद्र सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed