फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   charge sheet against azajms nearer in dugarpur issue

डूंगरपुर प्रकरण के चार मुकदमों में आजम के करीबियों पर चार्जशीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
charge sheet against azajms nearer in dugarpur issue
डूंगरपुर प्रकरण के चार मुकदमों में आजम के करीबियों पर चार्जशीट
विज्ञापन

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू चारों मुकदमों में चार्जशीट
पिछले साल गंज थाना में दर्ज हुआ था मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। डूंगरपुर प्रकरण के चार मुकदमों में गंज थाना की पुलिस ने सांसद आजम खां करीबियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है उसमें आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, बरेली निवासी बरकत अली ठेकेदार, शाहजेब खां, गुड्डू मसूद, रानू खां का नाम भी शामिल है।
सपा शासन काल में डूंगरपुर के पास आसरा कालोनी बनाई गई थी। उस वक्त वहां पर कुछ लोग घर बनाकर रह रहे थे। आरोप है कि वहां रह रहे लोगों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया था और उनके साथ मारपीट, लूट और छेड़खानी आदि की गई थी। इस मामले में पिछले साल गंज थाना में 11 अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। मुकदमों की विवेचना के बाद गंज पुलिस ने गुरुवार को चार मुकदमों में कोर्ट में अलग-अलग चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

गंज थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 533/2019 में साक्ष्य के आधार पर आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, शाहजेेब खां, रानू खां, अब्दुल्ला परवेज, बरेली निवासी बरकत अली ठेकेदार उर्फ फकीर मोहम्मद और मसूद अली खां उर्फ गुड्डू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा संख्या 629/2019 में फसाहत अली खां शानू , शाहजेेब खां, इमरान खां, इकराम खां, सज्जाद खां और बरेली निवासी बरकत अली ठेकेदार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
मुकदमा संख्या 536/2019 में फसाहत अली खां शानू, शाहजेेब खां, बरेली निवासी बरकत अली ठेकेदार उर्फ फकीर मोहम्मद, रानू खां उर्फ शाहनबी और मसूद अली खां उर्फ गुड्डू के खिलाफ चाजीशीट दाखिल की गई है।
मुकदमा संख्या 538/2019 में फसाहत अली खां उर्फ शानू, शाहजेेब खां, बरेली निवासी बरकत अली ठेकेदार उर्फ फकीर मोहम्मद , रानू खां उर्फ शाहनबी ,अब्दुल्ला परवेज शम्सी और मसूद अली खां उर्फ गुड्डू के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।
कोट
-डूंगरपुर प्रकरण के चार मुकदमों में साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलते ही उनके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। शगुन गौतम एसपी रामपुर।
000
बरेली निवासी बरकत अली के यहां पुलिस ने की थी कुर्की
रामपुर। डूंगरपुर प्रकरण के मुकदमों में वांछित चल रहे बरेली निवासी बरकत अली ठेकेदार के घर पर गंज थाना की पुलिस ने 17 सितंबर को कुर्की की कार्रवाई की थी। पुलिस ने बरकत अली को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

000
फसाहत अली खां शानू को मिल चुकी है जमानत
रामपुर। डूंगरपुर के मामलों से अन्य कई मुकदमों में आरोपी आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया था। शानू की निशानदेही पर पुलिस ने यतीमखाना से चोरी हुई दो भैंसों को बरामद करने का दावा किया था। शानू को सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed