फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chaos after death youth in Moradabad, clash between police and villagers, constable injured stone pelting

अवैध वसूली का आरोप: मुरादाबाद में युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत, पथराव में सिपाही घायल

Fri, 27 Sep 2024 12:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 12:27 PM IST
सार

ठाकुरद्वारा में युवक की माैत के बाद जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीण में युवक की माैत का जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को बताया है। उनका आरोप है कि अवैध वसूली के लिए ट्रैक्टर का पीछा किया गया। इसी कारण युवक की नीचे गिर टैक्टर से दबने से माैत हुई है। गुस्साए लोगों ने पथराव भी किया। 

विज्ञापन
Chaos after death youth in Moradabad, clash between police and villagers, constable injured stone pelting
ठाकुरद्वारा में बवाल के बाद पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव  तरफ दलपत में शुक्रवार को ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत के बाद हंगामा हो गया। दरअसल, लोकेश उर्फ मोनू सैनी (27) की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना के लिए स्थाीनय पुलिस को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जीप की हवा निकाल दी। इसके बाद पथराव भी हुआ। भीड़ के हमले में एक सिपाही घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव में शुक्रवार दोपहर खेत से मिट्टी उठाकर अपने प्लॉट में भराव कर रहे लोकेश की ट्रैक्टर के नीचे दबकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली के इरादे से खाली ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सोनू के ऊपर पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस पर हत्या का आरोप

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने जबरन ट्रैक्टर चालक को रुकने पर मजबूर किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

रोड जाम, केस दर्ज करने की मांग

गुस्साए ग्रामीणों ने ठाकुरद्वारा-जसपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर खनन की अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस आए दिन उनसे जबरन वसूली करती है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह शांत नहीं बैठेंगे।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आस-पास के थानों से भी फोर्स बुलाया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि वह तभी मानेंगे जब पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक सिपाही घायल, पुलिस जांच में जुटी

भीड़ के हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की अपील, शांति बनाए रखें

प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की है, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed