फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Changed disguise, changed profession, changed city, still the dacoit could not escape the law.

Moradabad News: वेश बदला, पेशा बदला, शहर बदला फिर भी कानून से नहीं बच पाया डकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Changed disguise, changed profession, changed city, still the dacoit could not escape the law.
मुरादाबाद। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, ये कहावत एक बार फिर साबित हो गई। 28 साल से फरार चल रहे डकैत नेपाल गिरी ने काम बदला, पता चला लेकिन कानून से नहीं बच पाया। शुक्रवार को बिलारी पुलिस ने 25 हजार के इनामी डकैत नेपाल गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तीन अप्रैल 1989 की रात बिलारी क्षेत्र के स्योहारा गांव में हरद्वारी, डोरी, दिनेश और नेकसे के घर में बदमाशों ने धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। विरोध करने पर नेकसे को गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन

बिलारी पुलिस ने संभल जनपद के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र मुडिया खेड़ा निवासी अबरार, बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के रहौली निवासी नौशे, कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी रामवीर, बिलारी के नरूखेड़ा निवासी वीर सिंह, बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दानपुर निवासी रामस्वरुप, ओमकार, निठठू उर्फ चंद्रपाल और कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के मुडिया खेड़ा निवासी नेपाल को गिरफ्तार कर डकैती की घटना का खुलासा किया था। 27 जुलाई 1989 को पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जमानत पर जेल से छूट गए थे, लेकिन आरोपी नेपाल जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। 1996 से आरोपी फरार चल रहा था। नेपाल गिरी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद धारा 82 और 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्रवाई भी की गई। 28 मार्च 2003 से नेपाल गिरी को अदालत ने फरार घोषित कर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि जमानत मिलने के बाद अपने गांव नहीं गया। इसके बाद वह कई साल तक बदायूं में रहा। इसके बाद उसने अपना पेशा ही बदल दिया। वह हलवाई की दुकान पर काम करने लगा था। उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। 15 साल से वह रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के पतौता में रहता था। शुक्रवार को अपने गांव स्योहारा जा रहा था। इसी बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी देहात ने बताया कि बिलारी थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed