फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chances of fog in the morning, night's mercury will fall

सुबह कोहरा रहने के आसार, गिरेगा रात का पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chances of fog in the morning, night's mercury will fall
मुरादाबाद। फरवरी माह का पहला सप्ताह बीतने को है, लेकिन कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने कम से कम तीन दिन शीतलहर चलने के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सुबह में कोहरा छाने के अलावा न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बीतने के बाद अब मौसम साफ होगा। इसकी वजह से सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। दोपहर से धूप खिलने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में सुधार आएगा, जबकि रात को शीतलहर के चलने की वजह से आठ फरवरी तक रात में कड़ाके की ठंड होने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में पश्चिम से सूखी ठंडी हवा और पहाड़ों से बर्फीली हवा चलने के आसार हैं। सामान्य दिनों में पहाड़ों पर तीन हजार मीटर के ऊपर बर्फबारी होती है, लेकिन पिछले दिनों बारिश होने की वजह से वातावरण में नमी बहुत अधिक हो गई है और अब 15 सौ मीटर की ऊंचाई पर बर्फ गिर रही है। मौसम में सुधार होने से यह बर्फ पिघलेगी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलेगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। शीतलहर की वजह से शहरवासियों की कंपकंपी बंध रही थी। दोपहर करीब एक बजे धूप निकली। इसके बाद बच्चे और बड़े पार्कों में पहुंच गए और वहां धूप का आनंद लिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed