{"_id":"6137beff8ebc3ebeb825c6a5","slug":"challan-of-ten-ac-buses-of-moradabad-in-delhi-the-disaster-of-the-drivers-and-operators-city-news-mbd4018670109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद की दस एसी बसों की दिल्ली में चालान, चालक-परिचालकों को मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद की दस एसी बसों की दिल्ली में चालान, चालक-परिचालकों को मुसीबत
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली में नियमों का उल्लंघन करने पर मुरादाबाद डिपो की दस बसों के चालान हो गए हैं। ये सभी बसें एसी जनरथ हैं। अब इन पर लगाया जुर्माना चालक-परिचालकों के लिए आफत का सबब बन रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चालान की रकम चालक-परिचालक जमा करेंगे। 10 बसों के चालान की कुल रकम 34 हजार 200 रुपये है। इसमें भी सबसे अधिक शमन शुल्क गाड़ी संख्या यूपी 32 एमएन 0013 पर लगाया गया है।
मुरादाबाद डिपो की ये बस बिना बीमा के दौड़ रही थी। प्रदूषण के मानकों को भी यह बस पूरा नहीं करती और चेकिंग के दौरान किसी ने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगा रखी थी।
इसके चलते उक्त बस पर 20 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है। इसके अलावा बाकी बसों पर भी गलत तरीके से ड्राइविंग, रास्ते में सवारियां बैठाने, डाले पर सफर करने और सेफ्टी बेलट का प्रयोग न करने पर 500 से 3000 रुपये तक का शमन शुल्क लगाया गया है। एआरएम सोमपाल सिंह का कहना है कि बीमा के अलावा अन्य चालान चालक-परिचालकों की लापरवाह से हुए हैं। इसे देखते हुए धनराशि का वसूली चालक-परिचालकों से ही की जाएगी। इससे बचने के लिए चालक-परिचालक अधिकारियों को सफाई देने में लगे हैं।
विज्ञापन
किस बस पर लगा कितना शमन शुल्क
गाड़ी संख्या शमन शुल्क
यूपी32एनएम9983 1000 रुपये
यूपी32एमएन0013 20500 रुपये
यूपी32एमएन9985 1000 रुपये
यूपी22टी6102 1500 रुपये
यूपी32एमएन9986 12000 रुपये
यूपी32एमएन9991 500 रुपये
यूपी32एमएन9984 3500 रुपये
यूपी32एमएन9987 1000 रुपये
यूपी32एमएन9992 3500 रुपये
यूपी32एनएम8625 1000 रुपये