{"_id":"660b204e2f3f3aa38d02bb34","slug":"challan-of-rs-41-thousand-bond-of-rs-14-thousand-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-374029-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 41 हजार का चालान, 14 हजार मुचलका में पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 41 हजार का चालान, 14 हजार मुचलका में पाबंद
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। अब तक 41 हजार ऐसे लोगों का चालान किया है। जो चुनाव में बवाल कर सकते हैं। जबकि 14 हजार का पाबंद किया गया है।
मुरादाबाद में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव में मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू की गई थी। इसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। 31 मार्च तक जनपद में 41 हजार 30 लोगों को चिह्नित कर चालानी कार्रवाई की है। इनमें से 13 हजार 961 व्यक्तियों को सीआरपीसी की धारा 116(3) के तहत मुचलका पाबंद भी किया जा चुका है। जबकि 239 लोगों पर गुंडा एक्ट, 206 पर आबकारी अधिनियम, 39 पर एनडीपीएस और 9 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा दो जगह अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस चुनाव सेल के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।