फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chairman Haj Committee Mohsin Raza reached Moradabad, said- Congress did thugs

Moradabad: मोहसिन रजा बोले- कांग्रेस ने किया ठग बंधन, प्रदेश में विपक्षियों की नहीं गलेगी दाल

Sun, 20 Aug 2023 12:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 12:13 AM IST
सार

हज कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गलतफहमी में हैं। अमेठी की सीट अब राहुल गांधी नहीं जीत पाएंगे। 

विज्ञापन
chairman Haj Committee Mohsin Raza reached Moradabad, said- Congress did thugs
मुरादाबाद पहुंचे प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस अपनी रायबरेली की सीट बचाने की कोशिश करे। प्रदेश में विपक्षी दलों की कहीं दाल नहीं गलेगी। भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। लाकड़ी स्थित एक अस्पताल के कार्यक्रम में आए हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गलतफहमी में हैं।

विज्ञापन


अमेठी की सीट अब राहुल गांधी नहीं जीत पाएंगे। कांग्रेस को अपनी रायबरेली की सीट बचाने के लिए प्रयास करना होगा, लेकिन इस बार रायबरेली की सीट भी बचने की कम संभावना है। प्रदेश में योगी सरकार को सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन


ठग बंधन करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। इसका मूल कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार की उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने दबे कुचले पसमांदा समाज का ख्याल रहा। कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब नबी आजाद भी सही बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में पहले कुछ लोग बलपूर्वक मुस्लिम बनाए गए थे। भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू संस्कृति के हैं। इस बार प्रदेश से 26786 लोग हज करने गए थे। इनमें चार हजार महिलाएं भी थी।

 अस्पताल के कर्मियों को किया पुरस्कृत

प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने सेलेक्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ढाई साल पहले सड़क हादसे में घायल अर्चना को परिजन छोड़कर चले गए थे। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. निसार ने अर्चना की मदद की।



इलाज के बाद वह काफी ठीक हो गई है। इस दौरान मो. फैज, अब्दुल आहद, मुस्तफा अली, राहुल वर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. इमरान अहमद, डॉ. प्रतिक्षा द्विवेदी,डॉ. पंकज टियोटिया, अजहर आजम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed