फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chain looted from woman near IG office

आईजी दफ्तर चौक के पास सहायक अभियंता की पत्नी से चेन छीनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
chain looted from woman near IG office
मुरादाबाद। शहर में चेन स्नैचरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अब सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में आईजी दफ्तर चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता की पत्नी से चेन छीन ली। घटना के समय महिला फल खरीद रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीएसी तिराहे की ओर भाग निकलने में कामयाब रहे। पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले हाल ही में इसी सड़क पर व्यापारी नेता की पत्नी की चेन लूट ली गई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में नलकूप कालोनी निवासी मनोज कुमार सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता पद पर तैनात हैं। मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार रात वह अपनी पत्नी गुड़िया के साथ आईजी दफ्तर चौक के पास फल खरीद रहे थे। इसी दौरान सिविल लाइंस थाने की ओर से एक बाइक तेजी से आई। बाइक ठेले के पास आकर धीमी हो गई। जिस पर दो युवक सवार थे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। पति पत्नी कुछ समझ पाते। इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गुड़िया के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक तेजी से दौड़ाकर पीएसी तिराहे की ओर भाग निकले। इसके बाद मनोज कुमार ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित महिला व उसके पति से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों की तलाश में शुरू की गई। पुलिस ने आस पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।
विज्ञापन

फिसलने से बची बदमाशों की बाइक
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बदमाश चेन छीनने के बाद पीएसी तिराहे की ओर तेजी से बाइक को दौड़ाकर निकली। इसी दौरान अचानक एक बाइक सामने से आ गई। जिससे बदमाशों की बाइक फिसलने से बची। बाद में बदमाशों ने अपनी बाइक को किसी तरह संभाल लिया और पीएसी तिराहे की ओर भाग गए। एक महिला भी बदमाशों की बाइक की चपेट में आने से बाल बाल बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी की पत्नी से चेन लूटने वालों का सुराग नहीं
सिविल लाइंस क्षेत्र की इसी सड़क पर कुछ दिन पहले वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष व ईंट भट्ठा स्वामी नितिन गुप्ता की पत्नी रूबी गुप्ता से चेन छीन ली गई थी। घटना के समय रूबी अपनी बेटी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। उस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का हुलिया गुरुवार रात आईजी चौक के पास वारदात करने वाले बदमाशों से काफी मिलता जुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed