फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   central state minister told that new voters are of bjp

नए मतदाता भाजपा का की वोटर ः डॉ. जितेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
central state minister told that new voters are of bjp
अगवानपुर। केंद्र और राज्य की सत्ता में भाजपा को बरकरार रखने के लिए नए मतदाताओं का बेहद योगदान रहा है। नए युवा मतदाता भारतीय जनता पार्टी के ही वोटर हैं। नए वोटरों को जोड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत दिखानी होगी।
विज्ञापन

अगवानपुर शेरुवा चौराहा स्थित एक मैरिज हाल में युवा मतदाता संवाद कार्यक्रम में ये बातें मुख्य अतिथि के रूप में आए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहीं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को सत्ता में लौटाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी संघर्ष किया। फिर सत्ता को बरकरार रखने के लिए नए वोटरों का बहुत बड़ा योगदान होगा। 2014 में केंद्र में सरकार बनी थी तो देश में सात करोड़ नए वोटर बने थे, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 14 करोड़ होने का अनुमान है। इसके लिए युवा कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। नए वोट बनेंगे तो पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी का वोट बैंक मजबूत होगा तो कोई भी उनको सत्ता से बाहर नहीं कर सकता। दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत देश ने अलग ही पहचान हासिल की है। इसको आगे कायम रखने के लिए वोट बहुमत जरूरी है। जब देश 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब भाजपा सरकार एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने अपने अनुभवों के साथ विचार युवाओं के सामने रखे। इस दौरान युवा कार्यकर्ता भी उत्साहित थे। युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत के साथ मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, विनोद सैनी, अंशुल गुप्ता, अजय विश्नोई, अंकित चौधरी, अरुण पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed