{"_id":"61a91883e3ae4b1f1a409277","slug":"central-government-is-changing-maneuvers-because-of-the-defeat-in-the-by-elections-baghel-moradabad-news-mbd4113726133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनावों में मिली हार की वजह से पैंतरे बदल रही है केंद्र सरकार : बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनावों में मिली हार की वजह से पैंतरे बदल रही है केंद्र सरकार : बघेल
विज्ञापन
मुरादाबाद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में हुए उप चुनावों में मिली हार की वजह से केंद्र सरकार पैंतरे बदल रही है। उप चुनावों का परिणाम आने के अगले दिन ही केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी। अब अगर जनता ठान ले तो भाजपा को यूपी और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सत्ता का सारा नशा उतर जाएगा। इसके बाद महंगाई भी कम हो जाएगी।
बघेल बृहस्पतिवार को बुद्धि विहार स्थित मैदान में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। मंदी की वजह से हस्तशिल्प के कारीगरों और बुनकरों को काम नहीं मिल रहा है। यूपी के किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान एमएसपी से कम पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद करती है। यूपी के किसानों को भी अपनी फसल का छत्तीसगढ़ के बराबर ही मूल्य मिलना चाहिए, लेकिन यहां की सरकार नहीं चाहती है कि किसान मजबूत हों।
उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार क्या-क्या नहीं कह रही थी, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। आखिरकार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को उनकी मांगों के सामने झुकना पड़ा। बघेल ने कहा कि यूपी विधानसभा के चुनावों में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं के नाम पर वोट कीजिए। सारी समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा।
विज्ञापन
सवाल दागा, क्या संत-महात्मा के कंधे पर हाथ रखा जा सकता है
मुरादाबाद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह साफ करना चाहिए कि वो योगी आदित्यनाथ को योगी मानते हैं या नहीं। क्योंकि अभी हाल के दिनों में प्रधानमंत्री यूपी के दौरे पर आए थे। इसको लेकर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें प्रधानमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक मैं जानता हूं कोई भी किसी संत-महात्मा के कंधे पर हाथ रखकर बात नहीं कर सकता है। ऐसे में प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि वो आदित्यनाथ को योगी मानते हैं या नहीं।
योगी सरकार नहीं देना चाहती है रोजगार : लल्लू
मुरादाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती है। इसी वजह से जानबूझकर परीक्षाओं के पेपर लीक करा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी टीईटी का पेपर लीक होने की जिम्मेदारी लेने से प्रदेश सरकार क्यों बच रही है।
कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं और किसान दुखी। कहा कि मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि अपराधी या तो जेल हैं या फिर दूसरे लोक में तो यहां आपराधिक घटनाएं कैसे हो रही हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और सपा जो ख्वाब देख रही हैं वो पूरा नहीं होने वाला है। दोनों पार्टियों की ओर से चुनाव को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं वो धरे के धरे रह जाएंगे।