{"_id":"5d30f2ce8ebc3e6cb12e9a28","slug":"centaur-cut-private-part-of-man-admitted-in-hospital-moradabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किन्नर ने युवक को बेहोश कर निजी अंग काटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: किन्नर ने युवक को बेहोश कर निजी अंग काटा, अस्पताल में भर्ती
Fri, 19 Jul 2019 06:54 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 19 Jul 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
किन्नर ने निजी अंग काटा
- फोटो : Social Media (File Photo)
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में एक किन्नर ने उधारी की रकम मांगने आए युवक को नशीला पदार्थ देकर धारदार हथियार से उसका निजी अंग (प्राइवेट पार्ट) काट दिया। युवक को नाजुक हालत में कॉसमॉस अस्पताल लाया गया। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी किन्नर घर से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से कटा हुआ निजी अंग बरामद किया है। देर रात तक वारदात में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
घटना अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाले किन्नर के घर हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी किन्नर भी इसी तर्ज पर कुछ साल पहले किन्नर बना था। पीड़ित युवक ने किन्नर के घर कुछ काम किया था। उसके मेहनताने की रकम किन्नर पर बाकी थी। गुरुवार को रात करीब नौ बजे वह किन्नर के घर अपनी रकम मांगने गया था। किन्नर ने चाय पिलाने का बहाना कर उसे बैठा लिया। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी तो वह उसे लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शक्ति सिंह ने बताया कि घटना की बाबत पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी किन्नर घर से फरार है। युवक का इलाज करने वाले कॉसमॉस के चिकित्सक डा. जावेद का कहना है कि प्लास्टिक सर्जरी से ही युवक का इलाज मुमकिन है इसलिए उसे दिल्ली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन