फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CDO expressed strong displeasure over neglecting health

Moradabad News: सीडीओ ने बच्चों के स्वास्थ्य की अनदेखी पर जताई कड़ी नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed strong displeasure over neglecting health

विज्ञापन
मुरादाबाद । सीडीओ सुमित यादव ने खुला आश्रय गृह के बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की अनदेखी करने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया कि बच्चों का नियमित रूप से हेल्थ चेकअप नहीं हो रहा है। एंटी लार्वा के लिए फागिंग भी नहीं की गई है।

विकास भवन में सीडीओ ने बाल संरक्षण समिति की बैठक की। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले के खुला आश्रय गृह के बाल गृह में रहने वाले बच्चों के हेल्थ चेकअप के लिए कैंप नहीं लगाए जा रहे हैं। यह आपत्तिजनक स्थिति है। उन्होंने सीएमओ को दो दिन के अंदर कैंप लगाने के साथ साथ तीन माह के लिए रोस्टर बनाने के निर्देश दिए,ताकि बच्चे स्वस्थ रहें। सीएमओ इस रोस्टर को एक सप्ताह में जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। बाल गृह में एंटी लार्वा का छिड़काव और प्रतिदिन फागिंग नहीं कराई जा रही है। इस मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी रोस्टर तैयार कर प्रोबेशन अधिकारी को देंगे। बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस कॉसमास हॉस्पिटल कांठ रोड पर पेट्रोलिंग करेगी। इस मामले में एसएसपी को अवगत कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल गृहों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कार्यवाही करेंगे। दोनों अधिकारी समय समय पर स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। बाल संरक्षण गृह की बैठकें 15 दिन के अंदर होगी। इसमें प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article