फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CBSE Result 2024: Sarthak 10th, Kohana topper 12th in Moradabad, both want to become officers

CBSE Result 2024: मुरादाबाद जिले में 10वीं में सार्थक, 12वीं में कोहाना अव्वल, दोनों की अफसर बनने की चाहत

Tue, 14 May 2024 03:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 03:37 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले के मेधावियों का सीबीएसई बोर्ड में भी जलवा रहा। परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने सफलता पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। 

विज्ञापन
CBSE Result 2024: Sarthak 10th, Kohana topper 12th in Moradabad, both want to become officers
रिजल्ट आने के बाद सेंटमेरी स्कूल में खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीबीएसई 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिले के छह विद्यार्थियों को देहरादून रीजन की ओर से जारी की गई मेधावियों की सूची में जगह मिली है। इसमें शिरडी साईं स्कूल के 10वीं के छात्र सार्थक अग्रवाल ने 99.2 अंक पाकर जिले में अव्वल हैं।

विज्ञापन


वहीं 12वीं में शिरडी साईं स्कूल की कोहाना सिंह 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल हैं। कुल परिणाम की बात करें तो 10वीं का परिणाम 91.83 प्रतिशत व 12वीं का 78.32 प्रतिशत रहा। सीबीएसई ने दोपहर करीब 12 बजे 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। 
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर दो बजे तक 10वीं का परिणाम भी घोषित कर दिया। 10वीं कक्षा में जिले में 5333 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5287 से परीक्षा दी थी। इनमें से 4855 छात्र ही पास हो पाए हैं। वहीं 12वीं कक्षा के लिए 4118 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4073 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 3190 ही पास हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Result 2024: Sarthak 10th, Kohana topper 12th in Moradabad, both want to become officers
मुरादाबाद के टॉपर - फोटो : संवाद

पिछले वर्ष के मुकाबले घट गया परिणाम 
पिछली बार जिले में 86.14 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इनमें 10वीं का पास प्रतिशत 90.86 था, जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 80.39 था। इस वर्ष जिले में 85.07 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 10वीं का पास प्रतिशत 91.83 है, जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 78.32 है। कुल मिलाकर देखा जाए तो 10वीं का पास प्रतिशत बढ़ा है लेकिन ओवरऑल परिणाम में पास प्रतिशत में कमी आई है। 

CBSE Result 2024: Sarthak 10th, Kohana topper 12th in Moradabad, both want to become officers
मुरादाबाद के टॉपर - फोटो : संवाद

दादी के सपने को पूरा करने की कोशिश में बने मंडल टॉपर
मैंने शिरडी साईं पब्लिक स्कूल से कक्षा 10 में 99.2 अंक प्राप्त किए हैं। मेरी दादी सुदेश अग्रवाल का परीक्षा से 24 दिन देहांत हो गया था। मुझे उनसे बेहद लगाव था। दादी की मौत होने से पढ़ाई डगमगा गई थी, लेकिन हर दिन दादी की बातें याद आती थीं। जब मैं उनके पास बैठकर पढ़ता तो वह कहती थीं कि बेटा तू नाम रोशन करेगा।

उनके सपने के कारण ही मैं 99.2 प्रतिशत अंक ला पाया हूं। पढ़ाई के दौरान मेरे शिक्षकों और माता-िपता ने बहुत यहयोग किया, अन्यथा मैं दादी की मौत के बाद डिप्रेशन में चला जाता। मेरा सपना आईआईटी से पढ़कर इंजीनियर बनने का है।

मेरे इस सपने व दादी की बातों को हथियार बनाकर घरवालों ने हौसलाफजाई की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर मैंने कभी समय बर्बाद नहीं किया। यूट्यूब से पढ़ाई के लिए थोड़ी मदद ली। स्कूल के बाद अपनी पढ़ाई को चार से पांच घंटे का समय देता था। मेरा मानना है कि सेल्फ स्टडी और रीविजन ही सबसे मददगार होते हैं।

प्रशासनिक अधिकारी या जज बनना कोहाना का है सपना
गौर ग्रेशियस निवासी कोहाना सिंह कहती हैं कि मैंने शिरडी साईं पब्लिक स्कूल से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एकाउंट्स में 97, इकोनॉमिक्स में 98, बिजनेस में 99, अंग्रेजी में 97 व फाइन आर्ट्स में 100 में से 100 अंक मिले हैं।

मेरे पिता देवेंद्र सिंह व्यापारी हैं और मां डॉ. ममता सिंह समाजशास्त्र की प्रोफेसर हैं।मेरी बड़ी बहन ने लॉ किया और अब वह ज्यूडिशरी की तैयारी कर रही हैं। मैं भी उनसे प्रेरित हूं। प्रशासनिक अधिकारी या जज बनना मेरा सपना है। दोनों के लिए मेहनत करूंगी।

12वीं के बाद लॉ की पढ़ाई करने का निर्णय लिया है। 12वीं की तैयारी के दौरान एक समय लगा कि मैं नहीं कर पाऊंगी, तब माता-पिता ने मेरा भरपूर सहयोग किया। प्री-बोर्ड के दौरान हताश होने लगी थी लेकिन माता-पिता से मिले हौसले के कारण इतने अंक ला पाई।

जबकि कक्षा 10 में मैंने सिर्फ 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। 12वीं की तैयारी के दौरान मैंने शुरू से पढ़ाई की और रीविजन नहीं छोड़ा। इसी से सफलता मिली। स्कूल के बाद मैं चार घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर रही।

देहरादून रीजन की ओर से जारी सूची में शामिल मेधावी 
विद्यार्थी का नाम      कक्षा       प्रतिशत                 स्कूल 
सार्थक अग्रवाल       10         99.2     शिरडी साईं पब्लिक स्कूल
पारुल सिंह            10        98.8      आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल
अनंत अग्रवाल        10        98.8        सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल 
आध्या टंडन          10        98.8        शिरडी साईं वर्ल्ड स्कूल 
अरिमा झा            10        98.6        शिरडी साईं वर्ल्ड स्कूल 
कोहाना सिंह          12        98          शिरडी साईं पब्लिक स्कूल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed