{"_id":"6019c7a08ebc3e212d394546","slug":"cbse-exam-conduct-in-peak-in-summer-city-news-mbd37823570","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती गर्मी में परीक्षा देंगे सीबीएसई के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती गर्मी में परीक्षा देंगे सीबीएसई के बच्चे
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा चार मई से दस जून तक चलेगी। इस बार परीक्षा में परीक्षार्थी गर्मी से भी जूझेंगे। लू के थपेड़ों को झेलना पड़ेगा। वहीं परीक्षा की तारीख जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों में सरगर्मी बढ़ गई है।
कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पूरी नहीं हो पाई थी। स्कूल कालेज बंद कर दिए गए थे। नए सत्र में वर्चुअल क्लास चलाई गई। बच्चों ने घर बैठकर पढ़ाई। वहीं संक्रमण की रफ्तार कम होेने पर नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए गए। मंगलवार को सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। 10वीं की परीक्षा चार मई से सात जून तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षा चार मई से दस जून तक होगी। ऐसे में कोरोना संक्रमण काल से जूझ रहे बच्चों को इस बार परीक्षा में तपिश भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लू के थपेड़ों के बीच दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
- सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा चार मई से शुरू होगी। जिसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार परीक्षा गर्मी में होगी। इसके लिए बच्चों को तैयार रहना होगा। परीक्षा का शेड्यूल भी 39 दिनों का है।
विज्ञापन
- हेमंत झा, प्रिंसिपल, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल
स्कूलों में बढ़ेगी सरगर्मी
मुरादाबाद। मुरादाबाद एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल्स के सचिव नीरज गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद स्कूलों में हलचल बढे़गी। क्लास में दसवीं और बारहवीं की विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी। कोरोना को देखते हुए बच्चे भी परीक्षा को लेकर आशंकित थे, लेकिन तारीख घोषित होने से बच्चों के भ्रम भी दूर हो गए।
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा
फोटो
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस प्रदीप कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। डीआईओएस ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा जिले के 121 केंद्रों पर होगी। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को सकुशल और नकलविहीन परीक्षा कराने केनिर्देश दिए।