{"_id":"61045de38ebc3e36084d79d8","slug":"cbse-12th-result-90-59-percent-results-of-moradabad-students-city-news-mbd397602918","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं का परिणाम : 90.59 फीसदी रहा मुरादाबाद के विद्यार्थियों का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं का परिणाम : 90.59 फीसदी रहा मुरादाबाद के विद्यार्थियों का परिणाम
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं। अमर उजाला
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका था, इसलिए बोर्ड ने टॉप टेन की सूची जारी नहीं की है। हालांकि ओवरऑल परिणाम में मुरादाबाद के 90.59 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष फिर से लड़कियों ने दबदबा बनाया है।
कोरोना संक्रमण काल की वजह से सीबीएसई ने दसवीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। शुक्रवार को बोर्ड ने इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया है, जिसमें मुरादाबाद में कुल 3308 विद्यार्थियों में से 2997 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो 90.59 फीसदी हैं। इसमें 1448 छात्राओं में से 1365 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 94.27 है, जबकि 1860 छात्रों में से 1632 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी सफलता का प्रतिशत 87.74 है। जिला समन्वयक और केसीएम स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बोर्ड ने परिणाम नपा तुला परिणाम जारी किया है। क्योंकि यह छात्रों के पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर बनाया गया है।
ओवरऑल परिणाम अच्छा रहा है। हर पहलू को परखा गया है। विद्यार्थी और अभिभावक इससे संतुष्ट हैं। बोर्ड ने पहले ही कहा था कि जो विद्यार्थी संतुष्ट नहीं हैं, वह ऑफलाइन परीक्षा दे सकते हैं। अगले सप्ताह तक इस संबंध में दिशा-निर्देश आने की उम्मीद है। अब हाईस्कूल के परिणाम का इंतजार शुरू हो गया है। उम्मीद है कि जल्दी परिणाम जारी होगा। कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षाएं नहीं हुईं थीं और परिणाम जारी करने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है, इसलिए इस वर्ष परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया गया है। वर्ष में दो बार परीक्षा कराने के लिए बोर्ड तैयार हो गया है।
विज्ञापन
बिना परीक्षा के सुधरा परिणाम
मुरादाबाद का वर्ष 2019 में परिणाम 69 फीसदी था, जो वर्ष 2020 में बढ़कर 79 फीसदी हो गया था। इस वर्ष विद्यार्थियों के पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम तैयार किया गया, जिसकी वजह से यह बढ़कर 90.59 फीसदी हो गया है। पिछले वर्ष 84 फीसदी छात्राएं और 75 फीसदी छात्र सफल हुए थे।
शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर कराया मुंह मीठा
बहुत से विद्यार्थी परिणाम को जानने के लिए अपने-अपने स्कूलों में आए थे। उन्होंने उत्तीर्ण होने की खुशियां अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ साझा कीं। शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं तो वहीं, विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
बोर्ड ने अचानक परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को कर दिया खुश
शुक्रवार दोपहर सीबीएसई ने दोपहर दो बजे परिणाम जारी करने की घोषणा करके विद्यार्थियों, अभिभावकों के साथ शिक्षकों को भी हैरान कर दिया। क्योंकि ज्यादातर शिक्षक अगस्त माह के पहले सप्ताह में परिणाम आने की उम्मीद व्यक्त कर रहे थे। ऐसे में प्रधानाचार्यों ने फोन कर आनन-फानन में शिक्षकों को स्कूल में बुलाया और स्कूलों में परिणाम देखने की व्यवस्था की गई। बहुत से विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल पर ही परिणाम देख लिया था, क्योंकि सीबीएसई ने गुरुवार को ही विद्यार्थियों के अनुक्रमांक जारी कर दिए थे।
शाम को हुई पार्टी
सुबह से परिणाम जारी होने की विद्यार्थियों को कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए उनकी सुबह सामान्य दिनों की भांति रही, लेकिन दोपहर में परिणाम जारी होने की सूचना मिलने के बाद से वह दोपहर दो बजे का बेसब्री से इंतजार करने लगे। विद्यार्थियों ने मोबाइल पर या स्कूल जाकर पहले अपना परिणाम देखा। इसके बाद एक-दूसरे से उनके परिणाम की जानकारी ली। विद्यार्थियों के अनुमान के मुताबिक अंकों को देखकर उनके चेहरे पर खुशियां छा गईं। उन्होंने शाम को अपने परिजनों और दोस्तों के साथ पार्टी कर सफलता का जश्न मनाया।

10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले जानने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को भरें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।