{"_id":"575519614f1c1b071d9c5128","slug":"cbi-investigation-must-be-in-mathura-kand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल जवाहर बाग कांड के असल गुनहगार : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल जवाहर बाग कांड के असल गुनहगार : केशव
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मुरादाबाद में कहा कि मथुरा के जवार बाग कांड के असल गुनहगार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने चाचा को बचाने की कोशिश न करें और उन्हें मंत्री मंडल से बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जवार बाग कांड की सीबीआई जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जवार बाग कांड के लिए शिवपाल यादव जिम्मेदार हैं। रामवृक्ष यादव को वही शह दे रहे थे। यही वजह थी कि जवाहर बाग में बड़े पैमाने पर असलहे इकट्ठे होते गए और प्रशासन ने दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अकेला जवाहर बाग कांड ही नहीं है बल्कि यूपी के बाकी सभी जिलों में भी ऐसी ही स्थिति है, जहां सत्ता के संरक्षण में खनन माफिया, भू माफिया अपराधी और गुंडे पनप रहे हैं।
जो भी अफसर सरकार पोषित इस गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है उसका हश्र मथुरा के एसपी सिटी और एसओ जैसा होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि शिवपाल यादव बोलना बंद करें और मुख्यमंत्री बोलना शुरू करें। उन्होंने दावा किया यदि मामले की सीबीआई जांच हुई तो शिवपाल यादव सलाखों के पीछे होंगे।