{"_id":"62b9fd8189a4de54e47ec365","slug":"caught-fire-sieze-vehicals-in-police-station-city-news-mbd4328109163","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में जब्त वाहनों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में जब्त वाहनों में लगी भीषण आग
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थाने के परिसर में खड़े जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नौ वाहन जल चुके थे जबकि अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ चुके थे।
सोमवार शाम साढ़े चार बजे छजलैट थाने का स्टाफ अपने अपने काम में व्यस्त था। इसी दौरान थाना परिसर के पीछे ग्राउंड में खड़े वाहनों में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब थाने का एक सिपाही वाहनों की ओर गया तो आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर दंग रह गया।
उसने शोर मचाया तो थानाध्यक्ष राम प्रताप, उपनिरीक्षक व अन्य अन्य पुलिस कर्मी जलते हुए वाहनों की तरफ पहुंचे। ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास रह रहे लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास किया, इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन की टीम छजलैट थाने पहुंची और मशक्कत के बाद काबू पर पाया लेकिन तब तक छह कारें, एक बैलगाड़ी, एक बाइक जुगाड़ और एक टाटा मैजिक सहित कई वाहन जल चुके थे। आग लगने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोनी अग्रवाल छजलैट थाने पहुंचीं और जानकारी जुटाई। आग क्यों और कैसे लगी है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि छजलैट थाने में खड़े वाहनों में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।