फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   'Catch-up' initiative to improve education standards for children in council schools.

Moradabad News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों की शिक्षा का स्तर सुधारेगा कैचअप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
'Catch-up' initiative to improve education standards for children in council schools.
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को निपुण संकल्प कार्यशाला में कैचअप अभियान से शिक्षा का स्तर सुधारने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुरादाबाद व रामपुर जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर का मुख्य अतिथि सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने मार्गदर्शन किया। एडी बेसिक दिनेश कुमार यादव ने शिक्षकों को उनके दायित्वों को पूरी ईमानदारी से पूरा करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीएसए अमित सिंह ने बताया कि कैचअप शिक्षण, निपुण लक्ष्य और रीडिंग अभियान को एकीकृत कर शिक्षा गुणवत्ता सुधारी जाएगी। इसमें पढ़ाई में कमजोर बच्चों की पहचान, आधारभूत दक्षताओं का आकलन शामिल है। स्तर के अनुसार समूह बनाकर शिक्षण, दैनिक योजना, गतिविधि आधारित शिक्षण पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के लिए टीएलएम का प्रभावी उपयोग, नियमित अभ्यास और सतत मूल्यांकन इस अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रगति की निरंतर निगरानी भी इसी में शामिल है। डायट मेंटर्स के द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन की गुणवत्ता, निपुण प्लस एप द्वारा छात्र-छात्राओं के आकलन, विद्यालयों में संदर्शिका अनुप्रयोग की रणनीतियों, बालवाटिका स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम, कैचअप कार्यक्रम के संचालन की रणनीतियां, 10 प्वाइंट टूल किट, जनपद में छात्र-छात्राओं के नामांकन की समीक्षा, एनबीएमसी पोर्टल से डाटा विश्लेषण, बेस्ट प्रैक्टिसेस एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शैक्षिक कैलेंडर, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, निपुण भारत मिशन की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति की रणनीतियों पर मंथन किया गया। ब्लॉक की निपुण कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान, प्राचार्य डायट रामपुर अशोक कुमार, बीएसए रामपुर कल्पना देवी, शुभम जगताप, नाशिद, राजेश चतुर्वेदी, त्रिलोकी नाथ गंगवार, शिवम गुप्ता, विकास, वेगीश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed